Earthquake: वेनेजुएला-जापान के अलावा भारत में भी कांपी धरती, जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके, कितनी रही तीव्रता?
भारत में भी गुरुवार, 25 जून को सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ये झटके महसूस हुए है।
- भारत
- 2 min read

Earthquake News: दुनिया के कई देशों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए हैं। वेनेजुएला और जापान में जोरदार भूकंप आया। इसके अलावा भारत में भी गुरुवार, 25 जून को सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ये झटके महसूस हुए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक पुलवामा में आए इस झटकों की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई।
जानकारी के मुताबिक, पुलवामा में भूकंप के झटके तड़के 2 बजकर 36 मिनट के आसपास महसूस हुए। भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी तीव्रता कम ही थी। इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर अब तक सामने नहीं आई है।
दो बड़े भूकंप के झटकों से कांपी वेनेजुएला की धरती
एक साथ दो देश बड़े भूकंप से थर्रा गए हैं। वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में भूकंप के दो जबरदस्त झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 और 7.5 तीव्रता मापी गई। भूकंप के इन जोरदार झटकों ने वेनेजुएला में अफरा-तफरी मचा दी। लोग डर के मारे घरों से बाहर भागे। राजधानी काराकस में कई इमारतें गिर गईं। प्रशासन ने बताया कि झटके कई राज्यों में महसूस किए गए।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार इसका केंद्र देश के कैरिबियन तट पर स्थित मोरोन इलाके से लगभग 28 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर थी।
Advertisement
जापान में भी आया जोरदार भूकंप
इसके अलावा जापान के उत्तरी तट के पास जबरदस्त भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप की शुरुआती तीव्रता 6.9 थी और यह इवाते के पूर्वी तट के पास आया था, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप की गहराई लगभग 50 किलोमीटर थी।