हदें पार करने लगा अमेरिका, ईरान में बच्चों के कैंसर अस्पताल पर ट्रंप ने दागी मिसाइल, भागने को मजबूर हुए मरीज; अब तेहरान ने भी दे दी खुली चेतावनी
ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका का मिसाइल अहवाज के एक अस्पताल के पास गिरा है, जहां कैंसर से पीड़ित बच्चों का इलाज होता है। हमले के बाद सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के एक कदम ने इस जंग को और भीषण रूप दे दिया है। ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए बने अस्पताल के पास मिसाइल हमला हुआ है। अमेरिका सेना के इस हमले के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज हॉस्पिटल से भागने को मजबूर हो गए। हमले के बाद सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिका का मिसाइल अहवाज के एक अस्पताल के पास गिरी है, जहां कैंसर से पीड़ित बच्चों का इलाज होता है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के इस हमले कैंसर अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है। मिसाइल हमलों के बाद कीमोथैरेपी करा रहे कई बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकालना पड़ा है। ईरान सरकरा ने भी इन हमलों की पुष्टि की है।
ईरान में कैंसर अस्पताल के पास गिरी मिसाइल
ईरान के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय (MOHME) के जनसंपर्क एवं सूचना केंद्र के प्रमुख हुसैन करमनपोर ने बताया कि अहवाज के बोगहायी अस्पताल-2 के आसपास मिसाइल हमला हुआ। उन्होंने कहा, 'तेज आवाज और जोरदार कंपन के कारण कुछ मरीज और उनके साथ मौजूद लोग डरकर अस्पताल छोड़कर चले गए। फिलहाल अस्पताल में केवल सबसे गंभीर मरीज ही बचे हैं।'
अस्पताल से भागने को मजबूर हुए मरीज
'X' पर एक पोस्ट में केरमानपुर ने लिखा, "कुछ देर पहले, अहवाज में 'बघाई हॉस्पिटल 2' (कैंसर के मरीजो के लिए) के पास मिसाइल हमला हुआ। तेज आवाज और जोरदार झटकों से डरकर कुछ मरीज और उनके साथ आए लोग अस्पताल से भाग गए हैं, और अब सिर्फ सबसे गंभीर रूप से बीमार मरीज ही वहां बचे हैं!"
Advertisement
ईरान ने दी ट्रंप को खुली चुनौती
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल के अंदर भय का माहौल है, लेकिन मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ईरानी सरकारी प्रसारण संस्था IRIB ने हमले के बाद अस्पताल के अंदर मची अफरा-तफरी के वीडियो शेयर किए हैं। वहीं, इस हमले के बाद ईरान ने ट्रंप को खुली चुनौती दे दी है। ईरान ने साफ-साफ कहा है कि हर एक हमले का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
यह हमला अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमलों के दूसरे दौर की घोषणा के कुछ घंटों बाद हुआ। CENTCOM ने कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद उन क्षमताओं को कमजोर करना है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर हमले के लिए किया जाता है।