US Iran War: ईरान ने अमेरिकी हमले का लिया बदला, बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में US ठिकानों को बनाया निशाना; धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर दिया है। यह कार्रवाई अमेरिका सेना के होर्मुज में जहाज को निशाना बनाए जाने के जवाब में की गई है।

Iran attack on US
ईरान ने अमेरिकी हमले का लिया बदला, बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में US ठिकानों को बनाया निशाना | Image: X

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य संघर्ष धीरे-धीरे भीषण रूप ले रहा है। अमेरिकी सेना के ताजा हमलों के जवाब में ईरान ने भी पलटवार कर दिया है। मिडिल ईस्ट के कई देशों में US ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान ने मिसाइल दागी है। ईरान के हमलों के बाद खाड़ी देशों सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। । कुवैत ने  इन हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी ओर से कई ईरानी मिसाइलों को निष्क्रिय किया गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप को करारा जवाब देते हुए ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर दिया है। गुरुवार तड़के ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई शहरों को निशाना बनाया। 

ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया बदला

यह कार्रवाई तब हुई जब अमेरिका ने ईरान पर फिर से नौसैनिक नाकेबंदी लागू की और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे जहाजों पर तेहरान के हमलों के जवाब में अपने हवाई हमलों का अभियान तेज कर दिया।

IRGC ने कहां-कहां दागी मिसाइल

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए दावा किया है कि उसने अमेरिका के हमले का जवाब देते हुए कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में कई स्थानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। IRGC के अनुसार, ईरान ने जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस पर ईंधन टैंकों और मिसाइल डिपो को निशाना बनाया, जबकि बहरीन में अमेरिका के ड्रोन कमांड सेंटर पर धमाका किया गया।

Advertisement

ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी

ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमले नहीं रोके तो वह अमेरिकी ठिकानों को तबाह कर देगा। वहीं, जॉर्डन ने ईरान की चार मिसाइलें मार गिराने का दावा किया।  जॉर्डन की सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई चार मिसाइलों को उसके वायु रक्षा तंत्र ने सफलतापूर्वक मार गिराया।

कुवैत और जॉर्डन ने हमलों का दिया जवाब

कुवैत ने भी पुष्टि की है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय रूप से दुश्मन की मिसाइलों का मुकाबला कर रहा है। कुवैती सेना के जनरल स्टाफ के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को मार गिराया है।अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत और जॉर्डन दोनों देशों के वायु रक्षा तंत्र ने ईरानी हमलों को रोकने में सफलता हासिल की है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Iran-US War: खतरनाक स्तर पर पहुंचा अमेरिका-ईरान युद्ध, लगातार पांचवें दिन बंदर अब्बास, चाबहार समेत कई शहरों में भीषण धमाके; होर्मुज में एक जहाज तबाह

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड