Iran-US War: खतरनाक स्तर पर पहुंचा अमेरिका-ईरान युद्ध, लगातार पांचवें दिन बंदर अब्बास, चाबहार समेत कई शहरों में भीषण धमाके; होर्मुज में एक जहाज तबाह

लगातार पांचवें दिन अमेरिका सेना का ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। दक्षिणी ईरान के कई शहरों में भीषण धमाके की आवाज सुनी गई। वहीं, अमेरिका सेना ने होर्मुज में एक जहाज पर भी हमला किया है।

US- Iran War
US- Iran War | Image: AP

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका सेना ने लगातार पांचवें दिन ईरान के कई शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में भी जहाजों पर हमला जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज करेंगे। ऐसे में फिलहाल दोनों देशों के बीच शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।


लगातार पांचवें दिन अमेरिका सेना का ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ताजा हमलों की पुष्टि की है। दक्षिणी ईरान के कई शहरों में भीषण धमाकों की आवाज सुनी गई, जिनमें  बंदर अब्बास, चाबहार और शहर अहवाज शामिल है।अमेरिकी बलों ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के बंदरगाहों पर लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे एक खाली ऑयल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया।

अमेरिकी सेना ने ताजा हमलों की पुष्टि की

CENTCOM ने अपने X पोस्ट में लिखा, ईरान के खिलाफ हमलों के दूसरे दौर का ऑपरेशन शुरू किया। इन हमलों में ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया गया, जिनका इस्तेमाल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को धमकाने के लिए किया जाता है। यह जलमार्ग वैश्विक व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर US सेना ईरान को इसके लिए जवाबदेह ठहरा रही है।

होर्मुज में जहाज पर हमला

अमेरिका सेना ने स्ट्रेज ऑफ होर्मुज में एक ऑयल टैंकर को निशान बनाते हुए मिसाइलें दागीं। मिसाइल हमले के बाद जहाज पूरी तरह डिसेबल हो गया और वह ईरान की ओर आगे नहीं बढ़ सका। आरोप है कि इस जहाज ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के बंदरगाहों पर लगाए गए नौसैनिक ब्लॉकेड को तोड़ने की कोशिश की।

Advertisement

अमेरिका ईरान के दक्षिणी इलाकों और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास लगातार हमले कर रहा है। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली, रडार, मिसाइल और ड्रोन ठिकाने को नष्ट करना है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का एक बहुत महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है। अमेरिका का कहना है कि वह ईरान को इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करने से रोकना चाहता है।

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अमेरिका का साफ कहना है कि ईरान लगातार होर्मुज से निकलने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहा है। ऐसे में ईरान पर जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी। इन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान का चेतावनी देते हुए साफ-साफ कहा है कि ईरान अगर समझौते के लिए आगे नहीं आता है तो आगे कार्रवाई जारी रहेगी और अब वहां पुलों और बिजली घरों को निशाना बनाया जाएगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अगले हफ्ते पावर प्लांट और पुलों की बारी', ट्रंप की ईरान को चेतावनी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड