US-Israel Iran War : इजरायली हमलों में ईरान की मिसाइल ताकत कमजोर, 24 घंटे में सैकड़ों टारगेट तबाह, IDF का दावा- 300 से अधिक मिसाइल लॉन्चर किए नष्ट
IDF ने ईरान पर बड़े हमले तेज कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों में सैकड़ों लड़ाकू विमानों ने ईरानी मिसाइल लॉन्चरों, हवाई रक्षा प्रणालियों और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। IDF का दावा है कि अब तक करीब 300 मिसाइल लॉन्चर निष्क्रिय किए गए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

मध्य पूर्व में इजराइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में उनके सैकड़ों लड़ाकू विमानों ने ईरान और लेबनान में सैकड़ों लक्ष्यों पर एक साथ हमले किए हैं। IDF के अनुसार, अभियान की शुरुआत से अब तक लगभग 300 ईरानी मिसाइल लॉन्चरों को निष्क्रिय कर दिया गया है।
IDF ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें हवाई फुटेज दिखाई गई है। वीडियो में एक काफिले को दिखाया गया है, जिसमें कई ट्रक और वाहन सड़क खड़े हैं। एक लाल घेरे से घिरे क्षेत्र में इन वाहनों पर हमला होता है, जिसके बाद विस्फोटों की श्रृंखला दिखाई देती है। यह फुटेज ईरानी मिसाइल लॉन्चरों पर किए गए एक हमलों का है, जहां थर्मल इमेजिंग से विस्फोटों की चमक साफ नजर आती है।
IDF का कहना है कि ऐसे लगातार हमलों से ईरान की मिसाइल क्षमताओं को कमजोर किया जा रहा है। अमेरिका भी इस अभियान में शामिल है, जहां यूएस बी-1 बॉम्बर्स ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले किए हैं।
IDF ने राजनीतिक संस्थाओं को बनाया निशाना
इस युद्ध का विस्तार अब तेहरान, इस्फहान और अन्य ईरानी प्रांतों तक पहुंच गया है। IDF ने ईरान की राजनीतिक संस्थाओं जैसे सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स पर भी हमले किए हैं। इसके अलावा, ड्रोन सुविधाओं, मिसाइल उत्पादन केंद्रों और परमाणु अनुसंधान स्थलों को निशाना बनाया गया है। इजरायल के अधिकारियों का कहना है कि ये हमले रक्षा के लिए हैं और ईरान की आक्रामक क्षमताओं को रोकने के लिए जरूरी हैं।
Advertisement
ईरान दे रहा कड़ी प्रतिक्रिया
ईरान ने इन हमलों को आक्रामक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि इजरायली और अमेरिकी हमलों से तेहरान में सरकारी इमारतें, पुलिस केंद्र और सांस्कृतिक संस्थान नष्ट हो गए हैं। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए, जिसमें क्लस्टर मुनिशन वाले मिसाइलों का इस्तेमाल शामिल है। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दावा किया कि उनके आश्चर्यजनक मिसाइल हमलों ने इजरायल को भार नुकसान पहुंचाया है।
ईरान ने क्षेत्रीय स्तर पर भी जवाब दिया है। अमेरिकी दूतावासों और खाड़ी देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले रिपोर्ट किए गए हैं, जिसमें दुबई और सऊदी अरब के लक्ष्य शामिल हैं। ईरानी समर्थित समूह जैसे हिजबुल्लाह और इराकी मिलिशिया ने भी इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान ने नागरिक हताहतों की रिपोर्ट की है, जिसमें मिनाब शहर में एक स्कूल पर हमले में 165 लड़कियां और स्टाफ सदस्यों की मौत शामिल है, हालांकि अमेरिका ने स्कूल को निशाना बनाने से इनकार किया है।