अपडेटेड 20 March 2026 at 15:59 IST

BREAKING: जंग में ईरान को बहुत बड़ा झटका, IDF ने लारिजानी के बाद IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नईनी को हमले में किया ढेर

IDF टॉप कमांडर लारिजानी के बाद IDF ने IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नईनी को भी हमले में ढेर कर दिया है। ईरानी ने मोहम्मद नईनी की मौत की पुष्टी किया है।

 Ali Mohammad Naeini
Ali Mohammad Naeini | Image: X

इजरायल के साथ जारी जंग में ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है। टॉप कमांडर लारिजानी के बाद IDF ने IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नईनी को भी हमले में ढेर कर दिया है। ईरानी ने मोहम्मद नईनी की मौत की पुष्टी किया है।

ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नईनी  अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में मारे गए हैं। नईनी 2024 से IRGC के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थे। हालांकि इजरायल ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

 IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नईनी ढेर

ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने शुक्रवार को बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रवक्ता, ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नईनी, अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमलों में मारे गए। नईनी की मौत इजरायल की उस हालिया घोषणा के बाद हुई है, जिसमें उसने कहा था कि उसकी सेना को ईरानी नेताओं को देखते ही, बिना किसी और मंजूरी के निशाना बनाना चाहिए। 

कौन थे मोहम्मद नईनी?

दो दिन पहले ही नेईनी एक बयान आया था, जिसमें उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस दावे को खारिज किया था कि ईरान की परमाणु उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है। अली मोहम्मद नेईनीका जन्म 1957 में ईरान के काशान शहर में हुआ था। वह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स में 'सेकंड ब्रिगेडियर जनरल' के पद पर थे और 2024 से कमांडर हुसैन सलामी के नेतृत्व में इस संगठन के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे।

Advertisement

UK ने नईनी पर लगाया था प्रतिबंध

वह समाजशास्त्र के प्रोफेसर होने के साथ-साथ इमाम हुसैन विश्वविद्यालय में फैकल्टी सदस्य भी थे। अली मोहम्मद नैनी पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध भी लगे हुए थे। अक्टूबर 2024 में इजराइल पर ईरानी मिसाइल हमलों के बाद यूनाइटेड किंगडम ने उन पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

IDF ने ईरान के इन नेताओं को भी बनाया निशाना

इससे पहले IDF ने ईरान पर रात भर हवाई हमले कर ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और बसिज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गोलामरेजा सुलेमानी को ढेर कर दिया था। हमले में लारीजनी का बेटा भी मारा गया था।  इजरायली हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत हो गई है। अब इजरायल ने IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नेईनी को अपना निशाना बनाया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक भारत में रह सकती है गैस की किल्लत; समझिए क्यों

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 14:12 IST