अपडेटेड 23 April 2025 at 21:40 IST
Breaking : रूस के सामने झुक गए राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की? तत्काल और बिना शर्त सीजफायर पर तैयार यूक्रेन
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सीजफायर की पेशकश की है। यूक्रेन तत्काल और बिना शर्त सीजफायर पर तैयार हो गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Russia -Ukraine War : 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ यूक्रेन-रूस युद्ध अब जल्द खत्म होने वाला है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के सामने सीजफायर की पेशकश रखी है। यूक्रेन तत्काल और बिना शर्त सीजफायर पर तैयार हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर पर 3 दिनों के सीजफायर की घोषणा की थी। ये पहली बार था जब रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने का ऐलान किया था।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ये पेशकश ऐसे समय में की है, जब रूस और यूक्रेन के बीच 3 सालों से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यूरोपीय नेता शांति शिखर सम्मेलन के लिए लंदन में जुटे हुए थे। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम समझौते को लेकर ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस और यूक्रेन के राजनयिकों की बैठक लंदन में होनी थी, लेकिन वो आखिरी घड़ी में टल गई। 11 मार्च को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किए गए प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए, जेलेंस्की ने कहा-
“यह बिल्कुल संभव है, अगर रूस सहमत हो और हत्या को रोक दे।”
पहली प्राथमिकता हत्या को रोकना
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर पर 3 दिनों के लिए सीजफायर की घोषणा की थी। जेलेंस्की ने इस युद्ध विराम को 30 दिनों के लिए बढ़ाने के यूक्रेन के प्रस्ताव को दोहराया। उन्होंने कहा, "हम तत्काल युद्ध विराम के लिए भी तैयार हैं, कम से कम नागरिक की रक्षा के लिए हम तैयार हैं। हमारी पहली प्राथमिकता हत्या को रोकना है।"
रूस-यूक्रेन युद्ध, यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सशस्त्र संघर्ष है। रूस का दावा है कि वह नाटो के पूर्वी विस्तार, विशेष रूप से यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकना चाहता है। युद्ध की वजह से अब तक हजारों लोगों की जान गई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। लाखों यूक्रेनियन अब तक देश छोड़कर भागे हैं। रूस ने यूक्रेन के करीब 20% हिस्से पर कब्जा कर रखा है, मुख्य रूप से पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में। युद्ध की वजह से यूक्रेन को सर्दियों में ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रूस ने उसके बिजली ढांचे को बर्बाद कर दिया है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 23 April 2025 at 20:45 IST