'अपने सैन्य बेस समेटो और यहां से निकल जाओ', ईरान युद्ध के बीच UAE के रणनीतिकार ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका; कहा- हमें अमेरिका की जरूरत नहीं

एक जाने-माने अमीराती पॉलिटिकल साइंटिस्ट, अब्दुलखलेक अब्दुल्ला ने रविवार को "UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस बंद करने" की मांग की है। इससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में एक बहस छिड़ गई है।

UAE Accepts Trump's Invitation to Join US' 'Board of Peace'
UAE | Image: Reuters

एक जाने-माने अमीराती पॉलिटिकल साइंटिस्ट, अब्दुलखलेक अब्दुल्ला ने रविवार को "UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस बंद करने" की मांग की है। इससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में एक बहस छिड़ गई है।

अब्दुल्ला, जो UAE के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एकेडमिक कमेंटेटर्स में से एक हैं, ने रविवार को X पर एक पोस्ट में ये बातें कहीं, जो तेजी से वायरल हो गईं। उन्होंने लिखा, "UAE को अब अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसने ईरानी हमले के दौरान यह साबित कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा खुद करने में पूरी तरह सक्षम है।"

सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट

अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा, "आज मैंने रॉयटर्स से यही कहा: UAE को अब अपनी रक्षा के लिए अमेरिका की जरूरत नहीं है, क्योंकि ईरानी हमले के दौरान उसने यह साबित कर दिया है कि वह अपनी रक्षा खुद ही, और वह भी बहुत ही शानदार तरीके से करने में सक्षम है। UAE को अगर किसी चीज की जरूरत है, तो वह है अमेरिका के पास मौजूद सबसे बेहतरीन और आधुनिक हथियार हासिल करना। इसलिए, अब अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद करने के बारे में सोचने का समय आ गया है, क्योंकि वे अब एक बोझ बन गए हैं, न कि कोई रणनीतिक संपत्ति।"

ईरान ने भी कही थी ये बात

ईरान की संसद के स्पीकर और रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व जनरल मोहम्मद बाघर गालिबफ ने X पर कहा था, "जब तक गल्फ क्षेत्रों में अमेरिकी ठिकानों की मौजूदगी बनी रहेगी, तब तक इन देशों को शांति नहीं मिलेगी।"

Advertisement

क्या अमेरिका हटा लेगा अपने सैन्य बेस?

डोनाल्ड ट्रंप बड़े जिद्दी किस्म के इंसान हैं। जब ब्रिटेन ने उन्हें अपना बेस इस्तेमाल करने से रोका था, तो उन्होंने ब्रिटेन को भी धमकी दी थी। ऐसे में ट्रंप इस मामले में UAE के आधिकारिक ऐलान पर भी ऐसा ही रिएक्ट कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक UAE ने ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ेंः होर्मुज की लड़ाई में अब चीन की एंट्री, अमेरिकी सेना को खूब लताड़ा

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड