Earthquake: फिर भूकंप के झटकों से कांपा तिब्बत, घरों से भागे डरे सहमे लोग; चीन में भी डोली धरती, जानें तीव्रता

तिब्बत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार को कुछ घंटों के भीतर एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके दर्ज किए गए।

 Earthquake Strikes in tibet
फिर भूकंप के झटकों से कांपा तिब्बत, घरों से भागे डरे सहमे लोग | Image: X

तिब्बत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार 24 अक्टूबर को तिब्बत में कुछ ही घंटों के अंदर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। बार-बार धरती डोलने से लोग भी सहम उठे। डरे-सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं, चीन में भी फिर से भूकंप आया है।

तिब्बत में 22 अक्टूबर की देर शाम आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। 7.0 तीव्रता के जोरदार झटकों से जान-माल को काफी नुकसान हुआ। भूकंप की वजह से 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों घर जमींदोज हो गए। इन झटकों से लोग संभले भी नहीं थे कि शनिवार को तिब्बत में फिर धरती डोल उठी।

तिब्बत में फिर कांपी तीन बार धरती

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, तिब्बत में शनिवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ ही घंटों के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन भूकंपों की तीव्रता क्रमशः 4.0, 4.6 और 4.5 मापी गई। सबसे शक्तिशाली झटका 4.6 तीव्रता का था।

एक के बाद एक तीन झटके

भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। एनसीएस के आंकड़ों के मुताबिक तीनों भूकंप भारतीय समय के अनुसार रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच आए। अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

चीन में भी डोली धरती

तिब्बत के अलावा चीन में भी फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसका केंद्र 32.920 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.761 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

जान-माल का नुकसान नहीं

इससे पहले शुक्रवार की सुबह भी चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह 6:05 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है। मगर-मगर बार भूकंप के झटके महसूस होने की वजह लोग सहमें हुए हैं।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जॉर्डन में बड़ी खबर: चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड