BREAKING: जॉर्डन से बड़ी खबर, चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग के बाद अफरा-तफरी, हमले में 7 लोगों की मौत

Jordan: जॉर्डन से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां एक चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम सात लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

several people killed in indiscriminate firing inside a church in Jordan
जॉर्डन में बड़ा हमला: चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत | Image: AI

Jordan: दक्षिण-पश्चिम एशिया में मौजूद जॉर्डन के कराक क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम सात लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हमला उस समय हुआ, जब चर्च में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार जब चर्च में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी, तभी दो अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिसमें सात लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार जॉर्डन की कानून प्रवर्तन एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार को जॉर्डन के एक चर्च के अंदर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने अभी तक मरने वालों की संख्या नहीं बताई है।

जांच में जुटी पुलिस

यह गोलीबारी राजधानी अम्मान से लगभग 180 किलोमीटर (110 मील) दक्षिण में स्थित करक के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई। सरकारी प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां ​​इस गोलीबारी की जांच कर रही हैं। करक में ईसाई अल्पसंख्यक आबादी रहती है।

Advertisement

2016 में इसी क्षेत्र में हुआ था बड़ा हादसा

साल 2016 में, करक में बंदूकधारियों ने पुलिस पर कई हमले किए थे। इनमें पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक 'क्रूसेडर कैसल' (किला) पर किया गया हमला भी शामिल था। इन हमलों में सात पुलिस अधिकारियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने उन बंदूकधारियों को मार गिराया था।

 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड