अपडेटेड 3 August 2024 at 21:10 IST
BREAKING: 'तुरंत देश छोड़ो', मिडिल ईस्ट में युद्ध के खतरे ने उड़ाई ब्रिटिश सरकार की नींद; आदेश जारी
War in Middle East: मिडिल ईस्ट में युद्ध के खतरे ने ब्रिटिश सरकार की भी नींद उड़ा दी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

War in Middle East: मिडिल ईस्ट में युद्ध के खतरे ने ब्रिटिश सरकार की भी नींद उड़ा दी है। सरकार ने लेबनान में मौजूद ब्रिटिश नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने का आह्वान किया है।
इससे पहले भारत और अमेरिका समेत कई देशों ने आदेश जारी किए हैं। वहीं, दूसरी ओर लेबनान में कई फ्लाइट कैंसिल होने से भी चिंता बढ़ गई है।
यूके सरकार ने क्या कहा?
यूके सरकार ने अपने आदेश में कहा कि यूके ने लेबनान की सभी यात्राओं के खिलाफ सलाह देना जारी रखा है और देश में अभी भी मौजूद ब्रिटिश नागरिकों को सलाह दी है कि वे अभी देश छोड़ दें। संभावित युद्ध के खतरे और बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के लिए सरकार की प्रारंभिक योजना के हिस्से के रूप में दूतावास के कर्मचारियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों को लेबनान सहित अन्य क्षेत्र में भेजा गया है।
लेबनान में फ्लाइट कैंसिल
दूसरी तरफ, लेबनान में फ्लाइट कैंसिल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। लोगों को वापस आने के लिए फ्लाइट नहीं मिल रही है। ऐसे में दुनियाभर में हड़कंप मच गया है।
Advertisement
इसी बीच लेबनान से अपने लोगों को वापस लाने की कोशिश कर रहे अमेरिका की भी चिंता बढ़ गई है। अमेरिका ने लेबनान में रह रहे अपने लोगों के लिए बड़ा आदेश जारी कर दिया है।
अमेरिकी दूतावास बेरूत ने कहा कि कई एयरलाइनों ने उड़ानें निलंबित या रद्द कर दी हैं, और कई उड़ानें फुल हो गई हैं। हालांकि, लेबनान छोड़ने के लिए कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन विकल्प उपलब्ध हैं। लेबनान छोड़ने के इच्छुक हर व्यक्ति को बताया जा रहा है कि वो कोई भी फ्लाइट बुक करें, चाहे वो उनके मनपसंद मार्ग का हो या नहीं। अगर फ्लाइट तुरंत डिपार्ट करने वाली नहीं हो, तब भी तत्काल टिकट बुक कर लें।'
Advertisement
इससे पहले भारत सरकार ने भी लेबनान में रह रहे भारतीयों को देश छोड़ने का आदेश दिया। लेबनान में स्थिति भारतीय दूतावास ने कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम और संभावित खतरों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की दृढ़ता से सलाह दी जाती है। सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने की भी सख्त सलाह दी जाती है। जो लोग किसी भी कारण से रुके हुए हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, अपनी गतिविधियों को प्रतिबंधित करें और ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के माध्यम से बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 3 August 2024 at 21:04 IST