एक ऐसा देश जहां लगती है दुल्हनों की मंडी, जिनकी नहीं हो रही शादी वो खरीदकर लाते हैं मनपसंद दुल्हन
Dulhan: आज तक आप सभी लोगों ने सब्जी, अनाज और फलों की मंडी के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी दुल्हन की मंडी के बारे में सुना है? नहीं... आइए जानते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Dulhan Ki Mandi: आप सभी लोगों ने कपड़े, अनाज, सब्जी और जानवरों की मंडी के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी दुल्हन की मंडी के बारे में सुना है? जी हां...दुल्हन की मंडी, नहीं तो चलिए आज आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं, जहां दुल्हनों को बेचा जाता है। अगर आपकी उम्र भी शादी के लायक हो गई है और भारत में कहीं लड़की नहीं मिल रही है, तो आप इस बाजार में जाकर मनपसंद दुल्हन ला सकते हैं।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं, बुल्गारिया देश की जो दुल्हनों की मंडी के लिए जाना जाता है। यहां हर साल वसंत पर दुल्हन का बाजार लगता है। ये मार्केट ठीक उसी तरह से है जैसे आप सब्जी, अनाज और कपड़े खरीदने के लिए जाते हैं। इस मंडी में बस फर्क इतना है कि यहां सामान की बजाय आप पैसे देकर दुल्हन अपने साथ लेकर आ सकते हैं और यह बिल्कुल लीगल है। ऐसे में आपको जो भी लड़की पसंद आए उसे लेकर आइए और अपनी बीवी बना लीजिए।
कहां लगती है दुल्हन मंडी, क्या है दुल्हन लाने की प्रक्रिया?
हर साल वसंत के मौके पर बुल्गारिया के जागोर नाम की एक जगह पर दुल्हन की मंडी लगती है। यहां जिन लड़कों की शादी नहीं हो रही होती है या फिर उन्हें मनपसंद लड़की नहीं मिल रही होती है, तो वह यहां जाकर अपने लिए पसंद की लड़की चुन सकते हैं। जब किसी लड़के को कोई लड़की पसंद आ जाती है, तो उसके मां-बाप उसका मोल-भाव करते हैं और दाम से संतुष्ट होने पर बेटी को लड़के और उसके घरवालों के हवाले कर देते हैं। फिर लड़का उसे घर लाकर दुल्हन का दर्जा दे देता है।
दुल्हन मंडी में बाहरी लोगों को आने की है परमिशन
जानकारी के मुताबिक इस बाजार में दुल्हन खरीदने के लिए सिर्फ बुल्गारिया ही नहीं बल्कि बाहर के देशों के भी लड़के जा सकते हैं। कथित तौर पर इस मार्केट में हर उम्र की लड़की यानी दुल्हन मिलती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां दुल्हन की बोली उसकी उम्र के आधार पर लगाई जाती है, जो उसके माता-पिता तय करते हैं। इस मार्केट में कई मर्द आकर अपने लिए सुंदर और मनपसंद पत्नी खरीदकर अपने साथ घर लेकर जाते हैं। अगर आपकी भी शादी नहीं हो रही है, तो आप यहां जा सकते हैं।