अपडेटेड 9 October 2024 at 17:22 IST

लौकी के साथ भूलकर भी न खाएं ये 2 चीज, चेहरे पर हो सकते हैं सफेद दाग और दाने

Bottle gourd side effects: लौकी खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसके साथ आप भूलकर भी 2 चीज खाते हैं, तो आपको स्किन प्रॉबल्म हो सकती है।

Bottle gourd side effects
लौकी के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए? | Image: freepik

Bottle gourd side effects: हेल्दी एंड फिट बॉडी के साथ-साथ बीमारियों से दूर रहने के लिए हरी सब्जी खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में लौकी भी है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। साथ ही इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते हैं, लेकिन 2 चीज ऐसी हैं, जिन्हें लौकी (lauki ke nuksan) के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए नहीं तो अपनी स्किन (skin problems) का रंग उड़ सकता है और आपको सफेद दाग (white spots on face) की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी दो चीज हैं जिन्हें लौकी के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

लौकी (Lauki) सब्जी रोगियों के लिए काफी फायदेमंद बताई गई है। वहीं आयुर्वेद में इसके कई फायदे भी बताए गए हैं। लौकी में विटामिन A, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि इसे 2 चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए आइए जानते हैं वो 2 चीज कौन सी हैं।

लौकी के साथ इन चीजों का सेवन उड़ा सकता है स्किन का रंग

  • अगर आप स्किन प्रॉब्लम के साथ सेफद दाग नहीं चाहते हैं, तो कभी भी लौकी (lauki ke sath kya nahi khana chahiye) के साथ भूलकर भी करेले का सेवन न करें। इन दोनों को साथ में खाने से शरीर पर सफेद दाग के साथ दाने होने लगते हैं। 
  • स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाने वाली लौकी सेहत के लिए तब हानिकारक हो जाती है, जब आप इसके साथ चुकंदर (beetroot) का सेवन करते हैं। इन दोनों को साथ में खाने से भी दाद के साथ चेहरे पर कई तरह के दाने भी निकलने लगते हैं। ऐसे में लौकी के साथ चुकंदर का सेवन भी कभी न करें।

यह भी पढ़ें… अस्थमा-खुजली समेत कई बीमारियों का काल है ये जहर का पौधा, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 October 2024 at 17:22 IST