BREAKING: जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी

7.6 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से जापान हिल गया है। जिसके बाद होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रान्तों के लिए 3 मीटर (10 फीट) तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की गई। भूकंप का केंद्र आओमोरी तट से 80 किलोमीटर दूर और 50 किलोमीटर की गहराई पर था।

Strong 7.6 magnitude earthquake strikes northern Japan
जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप | Image: R Digital

Earthquake in Japan : जापान एक बार फिर प्रकृति की मार झेल रहा है। 8 दिसंबर, 2025 की रात को एक भयानक भूकंप ने देश के उत्तरी तट को दहला दिया। इस भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है। इस स्तर का भूकंप रिक्टर स्केल पर काफी विनाशकारी माना जाता है।

भूकंप का केंद्र आओमोरी प्रान्त के तट से लगभग 80 किलोमीटर समुद्री क्षेत्र में स्थित था और इसकी गहराई करीब 50 किलोमीटर रही। स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे यह धरती को हिला देने वाली घटना घटी, जिसकी वजह से जापान के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में लोग घबराहट में सड़कों पर उतर आए।

सुनामी की चेतावनी जारी

इस भूकंप के तुरंत बाद, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। चेतावनी के अनुसार, होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रान्तों के तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें दस्तक दे सकती हैं। यह चेतावनी समुद्री किनारों पर बसे लाखों निवासियों के लिए खतरे की घंटी है। अधिकारियों ने तुरंत समुद्र तट से दूर हटने और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।

टोक्यो तक महसूस हुए झटके

जापान, जो प्रशांत 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है, अक्सर ऐसे भूकंपों का शिकार होता है, लेकिन इस बार भूकंप की तीव्रता अधिक है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि टोक्यो से लेकर होक्काइडो तक के लोग महसूस कर सके। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को प्रभावित किया, लेकिन अभी तक कोई बड़े नुकसान या हताहतों की खबर नहीं आई है। फिर भी आपदा प्रबंधन टीमें सक्रिय हो चुकी हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में ED ने फाइल की चार्जशीट, पूर्व AAP मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 14 पर आरोप

 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड