Earthquake: अमेरिका से टेंशन के बीच अचानक कांपी ईरान की धरती, हमले के साये के बीच आया भूकंप; जानिए कितनी थी तीव्रता
ईरान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए है। दक्षिणी ईरान में आए इस भूकंप से लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही धरती डोली लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

ईरान में गुरुवार, 19 फरवरी को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए है। दक्षिणी ईरान में आए इस भूकंप से लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही धरती डोली लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए। अमेरिका से जारी तनाव के बीच आए इस भूकंप से स्थानीय लोग और सहम गए। लोगों को पहली नजर में यहा हमला जैसा लगा।
साउथ ईरान में गुरुवार को जबरदस्त भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। जर्मन भू-विज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का ईरान के स्थानीय समय में सुबह 7:13 बजे के आसपास, 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
अमेरिका से टेंशन के बीच ईरान में आया भूकंप
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार भूकंप का केंद्र फार्स प्रांत के मोहर शहर से लगभग 36 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। भूकंप की गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी, जिसके कारण झटके काफी तेज महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों को शुरू में लगा कि कोई हमला या विस्फोट हुआ है, क्योंकि इस क्षेत्र में अमेरिका के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कुछ इलाकों में परमाणु परीक्षण की भी बात कही जा रही, हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
दहशत में घरों से निकले लोग
अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत की कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। यह भूकंप रमजान के पहले दिन आया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।