अल्लाह हू अकबर, कैंपस में रखे हैं सायनाइड प्‍वाइजन वाले विस्‍फोटक... भोपाल के पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ने की धमकी; मचा हड़कंप

राजधानी भोपाल के जाने-माने पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। ईमेल में एक संगठन का भी जिक्र किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
People's University in Bhopal receives bomb threat
भोपाल के पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ने की धमकी | Image: Facebook

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के जाने-माने पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। ईमेल में कॉलेज में सायनाइड प्‍वाइजन वाले बम रखने की बात कही गई है। आनन-फानन में कॉलेज को खाली कराया जा रहा है।


मिली जानकारी अनुसार, धमकी भरे ईमेल में स्पष्ट रूप से लिखा है- "आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट्स और स्टाफ को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर।"  ईमेल में एक संगठन का भी जिक्र किया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ने की धमकी

ईमेल में एक संगठन का भी जिक्र किया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। धमकी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी किया और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कैंपस को खाली करा दिया गया। पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वाड की टीम पूरे कैंपस की गहन तलाशी ले रही है। अब तक जांच में कुछ मिला नहीं है। मेल में एलटीटीई (LTTE) संगठन का जिक्र किया गया है। 

कैंपस को कराया गया खाली

पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्टूडेंट्स, प्रोफेसर से लेकर कॉलेज स्टॉफ तक में हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गई हैं। निशातपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Advertisement

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक की बरामदगी की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी होने तक सतर्कता बरती जा रही है। शहर की साइबर अपराध शाखा धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है। धमकी देने वाले ईमेल के प्रेषक की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: परीक्षा के बीच नोएडा के 12 नामी स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड