Noida School Bomb Threat: परीक्षा के बीच नोएडा के 12 नामी स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कैंपस, सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्‍ली से सटे यूपी के नोएडा में गुरुवार, 19 फरवरी की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शहर के करीब 12 बड़े निजी स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम रखे होने की धमकी मिली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bomb Threat
स्कूलों को बम की धमकी | Image: X/Republic

दिल्‍ली से सटे यूपी के नोएडा में गुरुवार, 19 फरवरी की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शहर के करीब 12 बड़े निजी स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम रखे होने की धमकी मिली। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं। धमकी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया और स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Advertisement

हैरानी और चिंता की बात यह है कि यह धमकी ऐसे समय में मिली है जब स्कूलों में CBSE की परीक्षाएं चल रही हैं। ईमेल की जानकारी मिलते ही स्कूलों ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को घर ले जाने की सूचना दी है, जिससे सड़कों पर भी जाम की स्थिति देखी गई।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड