अपडेटेड 21 December 2025 at 11:32 IST

BREAKING: साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत; 10 घायल

साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी हुई है, जिसमें 10 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

South Africa Police
South Africa Police | Image: AP

South Africa Firing: साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी की खबर है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बेकर्सलाड टाउनशिप की है। यहां बंदूकधारी हमलवारों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह हमला जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में स्थित टाउनशिप में हुआ है।

'10 लोगों की मौत'

गौटेंट प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली का कहना है कि अज्ञात हमलावरों की फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। हमलावरों ने कुछ लोगों को सड़क पर चलते समय ही शिकार बनाया और गोलियां दाग दीं।

सभी घायल अस्पताल में भर्ती

घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हमले का कारण पता नहीं लग पाया है।

Advertisement

हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू 

पुलिस घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाशी के लिए अभियान चलाने में जुट गई है। इस महीने में दक्षिण अफ्रीका में यह दूसरी बड़ी सामूहिक गोलीबारी की घटना बताई जा रही है।

प्रिटोरिया के पास बार में गोलीबारी

इससे पहले साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया के पास स्थित सॉल्सविले में एक अवैध बार में गोलीबारी हुई थी। इसमें तीन बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि तीन अज्ञात हमलावरों ने हॉस्टल में घुसकर बिना किसी चेतावनी के गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमले के दौरान बार में भीड़ मौजूद थी। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश पुलिस की हिरासत में था दीपू दास, फिर कैसे हुई मॉब लिंचिंग?
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 December 2025 at 10:47 IST