Brazil: उड़ान भरने के महज कुछ ही मिनटों बाद विमान में धमाका, जमीन पर गिरते ही जलकर हुआ खाक; बाल-बाल बचा पायलट-VIDEO

ब्राजील से विमान हादसे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पम्पुलहा एयरपोर्ट से एक छोटे विमान में उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद ही तेज धमाका हो गया। इसके बाद विमान में आग लग गई और वो जमीन पर गिर गया। देखे-VIDEO

ब्राजील के पम्पुलहा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद ही एक छोटे विमान में तेज धमाका हुआ। इसके बाद विमान में आग लग गई और यह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरते ही विमान पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान में भीषण आग नजर आ रही है।

ब्राजील के मिनास गेराइस राज्य में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को एक छोटे विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के चलते धमाका हुआ और आग लग गई। हालांकि, पायलट ने आपातकालीन पैराशूट सिस्टम सक्रिय कर अपनी जान बचा ली। विमान सिरस एसआर22 (Cirrus SR22) पम्पुलहा हवाई अड्डे (बेलो होरिजोंते) से सुबह करीब 7:45 बजे उड़ा था। विमान मेंटेनेंस के लिए बॉम डेस्पाचो जा रहा था।

मेंटेनेंस के लिए जा रहा था विमान

विमान को एक 29 वर्षीय पायलट उड़ा रहा था। विमान के मेंटेनेंस यात्रा के लिए पायलट ने अकेले ही उड़ान भरी थी। जमीन से टकराने के बाद विमान पूरी तरह जल गया, लेकिन धीमी स्पीड से लैंड होने के कारण केबिन सुरक्षित रहा और पायलट मामूली चोट आई है। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट के आसपास ही विमान में तकनीकी खराबी आई। हवा में ही छोटी सी विस्फोट जैसी आवाज हुई और फिर आग लग गई।

पायलट ने सुझबुझ से बचाई जान

पायलट ने घबराए बिना विमान में लगे आपातकालीन सीएपीएस (Cirrus Airframe Parachute System) सिस्टम की डोरी खींच दी। इस सिस्टम में एक छोटे रॉकेट की मदद से विमान की छत से पूरा बड़ा पैराशूट बाहर निकलकर खुल जाता है। जो की वीडियो में नजर भी आ रहा है। पैराशूट के कारण विमान तेज रफ्तार से गिरने के बजाय धीमी और नियंत्रित गति से नीचे उतरा।

Advertisement

जमीन पर गिरते ही जलकर खाक हुआ विमान

विमान मैट्यूस लेमे के सेरा अजुल जिले के जंगली इलाके में लैंड हुआ। जमीन से टकराने के बाद विमान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने पायलट को विमान से बाहर निकाला। वे होश में थे, कोई गंभीर चोट नहीं आई थी, हालांकि धुएं की सांस लेने के कारण उन्हें बेलो होरिजोंते के जोआओ XXIII अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उनकी हालत स्थिर बताई गई।
 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना के सूर्यापेट में ट्रक और बस की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड