अपडेटेड 16 December 2025 at 07:10 IST
Plane Crash: इंडस्ट्रियल बिल्डिंग की छत से टकराया विमान, मैक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा; अब तक 7 लोगों की मौत
मेक्सिको के सैन माटेओ एटेंको में विमान हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट जेट लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
मेक्सिको के सैन माटेओ एटेंको में इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा एक छोटा प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट इंडस्ट्रियल बिल्डिंग की छत से टकरा गई, जिसके बाद विमान में आग लग गई। हादसे के बाद बड़े पैमाने पर लोगों को वहां से निकाला गया। विमान अकापुल्को से उड़ान भरकर टोलुका के पास उतरने की कोशिश कर रहा था।
सोमवार को यह घटना तब हुई जब विमान अकापुल्को से उड़ान भरकर मेक्सिको सिटी से लगभग 31 मील पश्चिम में स्थित टोलुका हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। क्रैश वाली जगह हवाई अड्डे से लगभग तीन मील दूर एक इंडस्ट्रियल एरिया में थी। मेक्सिको राज्य के सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने बताया कि विमान में आठ यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, हालांकि क्रैश के बाद केवल सात शव ही बरामद किए गए हैं।
फैक्ट्री की छत से टकराया विमान
विमान ने एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश की, मगर यह एक फैक्ट्री की छत से टकरा गया और फिर आग लग गई। सैन माटेओ एटेंको की मेयर एना मुनिज ने बताया, हादसे के बाद आसपास के 130 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।" तलाशी और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
टक्कर के बाद विमान में लगी आग
सैन माटेओ एटेंको की मेयर आना मुनिज ने बताया कि आग की वजह से अफरा-तफरी का माहौल था। दमकल विभाग, एबुलेंस और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। पूरे इलाके से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हादसे की वजहों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मृतकों की पहचान और हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 December 2025 at 07:04 IST