Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से कल लाया जाएगा दिल्ली, गोवा पुलिस कस्टडी में लेकर करेगी कोर्ट में पेश

Goa club fire : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद फरार हुए लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से दिल्ली लाया जा रहा है। गोवा पुलिस लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Owners of Birch by Romeo Lane, Gaurav and Saurabh Luthra
लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से कल लाया जाएगा दिल्ली | Image: ANI

Goa Nightclub Fire Case : गोवा के लग्जरी नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोगों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से मंगलवार को दोपहर करीब 1:45 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस की एक टीम पहले से मौजूद रहेगी, जो दोनों भाइयों को उतरते ही हिरासत में ले लेगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ट्रांजिट रिमांड लिया जाएगा। रिमांड मिलने के बाद दोनों को गोवा ले जाया जाएगा, जहां मामले की विस्तृत जांच और पूछताछ की जाएगी।

थाईलैंड भाग गए थे दोनों भाई

बता दें कि हादसे के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था और पासपोर्ट भी निलंबित कर दिए गए थे। थाईलैंड पुलिस ने भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर उन्हें फुकेट में हिरासत में लिया था। अब डिपोर्टेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वे भारत लाए जा रहे हैं।

सुरक्षा मानकों की घोर लापरवाही

इस मामले में गोवा पुलिस ने अब तक क्लब के कई कर्मचारियों और एक सह-मालिक अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि क्लब में सुरक्षा मानकों को लेकर घोर लापरवाही की गई थी। दोनों भाइयों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की आगे की जांच जारी है और दोनों की गिरफ्तारी से कई नए खुलासे होने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bihar: CM नीतीश कुमार ने मंच पर मुस्लिम महिला डॉक्टर का खींचा हिजाब तो RJD ने उठाए सवाल, VIDEO हुआ VIRAL

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड