अपडेटेड 26 October 2024 at 23:43 IST

रूस की राजधानी मॉस्को के सेंट्रल पार्क में चली गोलियां, घबराकर भागे पर्यटक- Video

Shooting in Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को के पुश्किनो में गोलियां चलने की आवाज सुनाई है। सेंट्रल पार्क में गोलियां की आवाज के बाद पर्यटक घबराकर भागने लगे।

Shooting in Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को के पुश्किनो में गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दी है। सेंट्रल पार्क में गोलियां की आवाज के बाद पर्यटक घबराकर भागने लगे। बड़ी संख्या में पर्यटकों के भागने के वीडियो भी सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियों में लोगों को बड़ी संख्या में चीखते-चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। 

खबरों के मुताबिक ये फायरिंग मॉस्को क्षेत्र के पुश्किनो में एक सिटी पार्क में हुई। जिस वक्त गोली चली, उस समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पार्क में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की ये घटना एक विवाद से शुरू। गोलीबारी के साथ हुए विवाद ने पर्यटकों को डरा दिया। दो गुटों की इस फायरिग में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है।

आपसी तनातनी में फायरिंग

शुरू में कई लोग विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी कहासुनी के बीच एक शख्स ने पिस्तौल निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनते ही पार्क में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लके। इस गोलीबारी और मारपीट की वजह एक कम उम्र की लड़की को धमकाना बताया जा रहा है। लड़की को धमकाने के बाद दो गुट आमने सामने आ गए और एक शख्स ने फायरिंग शुरू करदी। 

ये भी पढ़ें: इन महिला पायलटों ने उड़ाए ईरान में चीथड़े, इजरायल ने जारी की 'ऑपरेशन डेज ऑफ रिपेंटेंस' की फोटो
 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 October 2024 at 23:04 IST