अपडेटेड 6 August 2024 at 16:14 IST

BREAKING: लंदन नहीं फिलहाल दिल्ली में रहेंगी शेख हसीना, शरण देने से UK ने किया इनकार- सूत्र

सूत्रों के हवाले से खबर है कि शेख हसीना फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगी। UK के गृहमंत्रालय ने नियमों का हवाला देते हुए शेख हसीना को शरण देने से इनकार कर दिया है।

Sheikh Hasina
शेख हसीना को शरण देने से UK का इनकार- सूत्र | Image: PTI

Bangladesh Crisis: अपना देश छोड़ने के बाद भी शेख हसीना की मुश्किल अभी कम नहीं हुई है। अपना साम्राज्य ध्वस्त होने के बाद शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं। दिल्ली से उन्हें लंदन के लिए रवाना होना था, लेकिन अब खबर है कि वो अभी दिल्ली में ही रहेंगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि UK ने शेख हसीना को शरण देने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे UK के गृहमंत्रालय ने नियमों का हवाला दिया है।

पहले भी कई देश में तख्तापलट होने के बाद नेताओं को लंदन में शरण दी गई है। UK के पास उन लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का लंबा रिकॉर्ड है, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। हालांकि, किसी को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए UK की यात्रा करने की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है। जिन लोगों को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता है, उन्हें पहले शरण का दावा करना चाहिए। जिससे वे सुरक्षित उस देश में पहुंच सके हैं।

शेख हसीना के बेटे का आरोप

दो महीने से बांग्लादेश में सुलग रही कोटा प्रणाली की आग शेख हसीना के इस्तीफे के बाद भी शांत नहीं हुई है। अभी भी बांग्लादेश अशांत बना हुआ है और सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय ने इस तख्तापलट के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ बताया है। रिपब्लिक से बात करते हुए शेख हसीना के बेटे ने कहा कि बांग्लादेश में हालात बिगाड़ने और तख्तापलट के पीछे 4 से 5 देश शामिल हैं। उन्होंने पाकिस्तान और ISI पर भी आरोप लगाया है।

बांग्लादेश में दंगाइयों की बर्बरता

शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश जल रहा है। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों को टारगेट बनाकर हमले हो रहे हैं। हिंदू बस्तियों पर भी दंगाइयों का हमला जारी है। इसकी कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसमें मुस्लिम दंगाइयों की बर्बरता दो देखा जा सकता है। आवामी लीग के 24 नेताओं को जिंदा जलाया गया है। इतना ही नहीं, मारे गए लोगों के शव का जुलूस निकाला गया। वैन में शवों को रखकर दंगाइयों ने जुलूस निकाला। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में तख्तापलट पर केसी त्यागी ने कह दी बड़ी बात- जिन ताकतों के हाथ में सत्ता आई वो खतरनाक

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 15:30 IST