अपडेटेड 6 August 2024 at 15:51 IST

बांग्लादेश में तख्तापलट पर केसी त्यागी ने कह दी बड़ी बात- जिन ताकतों के हाथ में सत्ता आई वो खतरनाक

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के ताजा हालात पर JDU प्रवक्ता केसी त्यागी ने ये कहा कि बांग्लादेश की सत्ता वर्तमान में जिनके हाथों में हैं वो खतरनाक है।

Follow : Google News Icon  
KC Tyagi
KC Tyagi | Image: ANI

भारत का पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश एक बड़े संकट से गुजर रहा गहै। आरक्षण को लेकर उठे विरोध के सुर ने हिंसा का रूप धारण कर लिया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा के बाद शेख हसीना ने देश छोड़ दिया। उनके देश छोड़ने के बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हिंसा की लगातार खबरे आ रही हैं। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। भारत भी बांग्लादेश के हालात पर नजर बनाए हुए है।

बांग्लादेश में स्थिति को लेकर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। वहीं, बांग्लादेश में राजनीतिक संकट पर JD(U) प्रवक्ता केसी त्यागी की भी प्रतिक्रिया आयी है।  उन्होंने साफ-साफ कहा कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद हालात तेजी से बदले है और ये हालात भारत के भी चिंतित करने वाला है।

बांग्लादेश की सत्ता खतरनाक ताकतों के हाथ में-केसी त्यागी

केसी त्यागी ने ये कहा कि बांग्लादेश की सत्ता वर्तमान में जिनके हाथों में हैं वो खतरनाक है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश के बदलाव भारत को चिंतित करने वाले हैं। उनके विरुद्ध जिस तरह से विद्रोह हुआ है और जिन ताकतों के हाथ में सत्ता आई है वो खतरनाक लोग हैं।

शेख हसीना ने ली भारत में ली शरण

बता दें, बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना भारत पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच हसीना अपनी बहन के साथ आर्मी के हेलीकॉप्टर में अगरतला पहुंची। इसके बाद उनके विमान को गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। शेख हसीना को शरण देने में भारतीय सरकार ने संकोच नहीं किया और शेख हसीना को अगली योजना तय करने के लिए समय दिया है। पहले उनके लंदन जाने की खबर थी। मगर फिलहाल वो भारत में ही हैं।

Advertisement

वहीं, दूसरी और भारत में शेख हसीना को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। ऐसी खबरें आ रही है कि हसीना अपनी बेटी साइमा वाजिद से मिलने की संभावना है, जो दिल्ली में रहती हैं। साइमा वाजिद विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण पूर्व एशिया के लिए क्षेत्रीय निदेशक हैं। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: शेख हसीना ने कुछ समय के लिए भारत आने का अनुरोध किया था- संसद में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 15:51 IST