अपडेटेड 28 August 2025 at 19:12 IST

युद्ध की भड़की ज्वाला, ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला, 18 लोगों की मौत, EU की इमारत को नुकसान

ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद रूस ने यूक्रेन के ऊपर अबतक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई। EU और ब्रिटेन काउंसिल की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

russia's biggest airstrike on Ukraine after trump-putin talk
ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला। | Image: AP/Canva

हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक हुई, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि शायद अब यूक्रेन के साथ युद्ध रुक सकता है। लेकिन हालिया अपडेट के अनुसार रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई।

रूस के इस हमले में EU की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार, रूस ने कीव पर रात भर सबसे बड़ा हवाई हमला। मारे गए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

रूस के हमले में ब्रिटिश काउंसिल की इमारत भी तबाह

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारप रूस की तरफ से गुरुवार तक किए गए इन हमलों में यूरोपीय संघ और ब्रिटिश काउंसिल की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसकी वजह से यूरोपीय संघ और यूनाइटेड किंगडम दोनों ने अपने-अपने देशों में शीर्ष रूसी राजनयिकों को तलब किया।

रूस ने कीव पर किए 629 हवाई हमले

कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको के अनुसार, मारे गए लोगों में 2, 17 और 14 साल के बच्चे शामिल हैं। वहीं यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि क्रेमलिन ने रात भर में देश पर 629 हवाई हमले किए, जिनमें 598 ड्रोन और 31 मिसाइलें शामिल थीं।

Advertisement

रूस के हमले पर क्या बोले जेलेंस्की?

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि मास्को अभी भी शांति वार्ता में रुचि रखता है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध को रूस जिस तरह से परिभाषित करता है, वह विशेष सैन्य अभियान जारी है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में इस हमले को नागरिकों की भयावह और जानबूझकर की गई हत्या बताया।

इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट में कहा था, "आज ये रूसी मिसाइलें और हमलावर ड्रोन दुनिया के उन सभी लोगों के लिए एक स्पष्ट प्रतिक्रिया हैं जो हफ्तों और महीनों से युद्धविराम और वास्तविक कूटनीति की मांग कर रहे हैं।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Minneapolis school shooting: 'ट्रंप को मार डालो, भारत पर परमाणु हमला करो', फायरिंग करने वाले युवक ने अपनी बंदूक पर लिखा खौफनाक संदेश

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 28 August 2025 at 19:12 IST