यूक्रेन संघर्ष पर रूस के राजदूत अलीपोव ने कहा, 'रूस त्रिपक्षीय वार्ता के लिए तैयार है'

Ukraine conflict: यूक्रेन संघर्ष पर रूस के राजदूत अलीपोव ने कहा है कि रूस त्रिपक्षीय वार्ता के लिए तैयार है।

Russian Ambassador Alipov
रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव | Image: X

Ukraine conflict: रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने और स्थायी शांति बहाल करने के कई प्रयासों के बीच, भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने शुक्रवार को कहा कि मॉस्को वार्ता के लिए ‘त्रिपक्षीय बैठक’ करने के लिए तैयार है।

उन्होंने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कहा कि वर्तमान अमेरिकी प्रशासन, अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में संघर्ष को रोकने की दिशा में ‘सही संकेत’ प्रदर्शित कर रहा है।

संघर्ष को समाप्त करने के इरादे को दर्शाने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर, राजदूत ने रूस के दृष्टिकोण से स्थिति की व्यापक रूपरेखा पेश करनी चाही।

रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था और संघर्ष को हल करने और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए विभिन्न हलकों से प्रयास किए जा रहे हैं। अलीपोव ने कहा कि वह यूरोप के पुनः सैन्यीकरण के बारे में बात कर रहे हैं और हाल ही में एक बैठक भी हुई थी।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इन शर्तों को क्यों स्वीकार करना चाहिए? साफ शब्दों में कहें तो कोई शांतिपूर्ण वार्ता किए बिना भी आगे बढ़ सकते हैं, हम यह युद्ध जीत रहे हैं, फिर भी हम शांति समझौते के लिए तैयार हैं। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इस समय यूरोप और यूक्रेन इसमें बाधा बन रहे हैं। निजी तौर पर मुझे नहीं लगता कि यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।’’

Advertisement

ये भी पढ़ें: ठाणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड