ठाणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Four miscreants who attacked cops under drug influence arrested in Surat
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में पकड़ा है और उन्हें फ्लैट किराए पर देने वाले दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंबरनाथ के अडावली-ढोकली इलाके में एक आवासीय परिसर में छापे के दौरान महिलाओं को पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि महिलाएं, फरजाना शिरागुल शेख (36) और बिथी उर्फ ​​प्रिया नूरिस्लाम अख्तर (24) अपनी यात्रा और भारत में रहने से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिलाओं को फ्लैट किराए पर देने के लिए ताहिर मुनीर अहमद खान (35) और गणेश चंद्र दास (37) को भी गिरफ्तार किया है,साथ ही पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 8th March: महिलाओं के लिए स्पेशल है आज का दिन, जानिए इस तारीख को हुआ था क्या-क्या खास

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड