अपडेटेड 20 April 2025 at 23:53 IST

Russia-Ukraine Truce: 'सीजफायर का दिखावा कर रहे पुतिन', क्या जेलेंस्की के आरोपों के बीच सीजफायर बढ़ाएगा रूस?

रूस का ईस्टर सीजफायर का ऐलान युद्ध रोकने की तरफ सकारात्मक कदम है या फिर दिखावा? यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर बड़े आरोप लगाए है।

Russia Ukraine War: Putin Announces Easter Ceasefire.
Russia Ukraine War: क्या सीजफायर बढ़ाएंगे पुतिन? | Image: AP

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ तीन साल से चल रहे जंग के बीच तीन दिनों के लिए ईस्टर सीजफायर का ऐलान किया। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ना केवल पुतिन पर सीजफायर का दिखावा करने का आरोप लगाया, बल्कि ये भी कहा कि अब भी रूस यूक्रेन के ऊपर हमले कर रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के इन आरोपों के बीच सवाल ये उठता है कि क्या रूस ईस्टर सीजफायर को आगे बढ़ाएगा या फिर ये तीन दिनों में ही खत्म होगा।

रूस पर आरोप लगाते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, "रूसी सेना ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह युद्धविराम का पालन कर रही है, लेकिन वे अब भी यूक्रेन में कुछ जगहों पर हमला कर रही है और नुकसान पहुंचा रही है। यूक्रेन की सेना ने रविवार सुबह तक 59 बार रूसी गोलाबारी और 5 जमीनी हमले किए हैं। इसके अलावा कई ड्रोन हमले भी हुए।"

रूस की मंशा युद्ध रोकने की नहीं है: जेलेंस्की

उन्होंने आगे लिखा कि भारी हथियारों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। यह चिंताजनक है। डोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी सेना की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में कुछ यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इस हमले के जिम्मेदार रूसी सैनिकों को जवाब मिलेगा। पुतिन या तो अपनी सेना पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे या फिर रूस की मंशा सिर्फ दिखावा करने की है, न कि युद्ध रोकने की।

क्या रूस बढ़ाएगा सीजफायर?

बता दें, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के सामने युद्धविराम को 30 दिन तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन रूस की ओर से इसे लेकर कोई भी जवाब नहीं दिया गया। वहीं दूसरी ओर अमेरिका दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की मध्यस्थता करने से पीछे हटने की बात कर रहा है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या अमेरिका की ओर से दी गई इस प्रतिक्रिया की वजह से पुतिन ने तीन साल में सीजफायर का फैसला लिया है? ताकि वो ये दिखा सके कि रूस ये जंग नहीं चाहता है। 

Advertisement

राष्ट्रपति पुतिन ने इस ईस्टर सीजफायर का लिया फैसला

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर पर तीन दिनों के लिए युद्धविराम की घोषणा की। रूस के विदेश मंत्रालय (एमएफए) की तरफ से सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर ये जानकारी साझा की। एक वीडियो मैसेज में, राष्ट्रपति पुतिन ने युद्ध विराम की घोषणा की। वीडियो पोस्ट में लिखा गया, "रूसी पक्ष आज शाम 06:00 बजे से सोमवार सुबह 00:00 बजे तक ईस्टर सीजफायर की घोषणा करता है। यह मानवीय कारणों से किया गया है। मैं इस अवधि के लिए सभी सैन्य अभियानों को बंद करने का आदेश देता हूं।"

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर तीन दिनों के लिए लगा ब्रेक, राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर पर सीजफायर का किया ऐलान

 

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 20 April 2025 at 23:53 IST