अपडेटेड 4 January 2026 at 07:26 IST
वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले पर भड़के रूस और चीन, बीजिंग ने कहा- ये दादागिरी, रूस बोला- मादुरो को रिहा करो
US Attack on Venezuela: अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले को लेकर दुनिया दो हिस्सों में बंट गई है। कोई इसका समर्थन कर रहा है, तो कोई विरोध में है। ट्रंप की इस कार्रवाई पर रूस और चीन की भी प्रतिक्रिया सामने आई। दोनों ने इसकी निंदा की है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

China- Russia reacts to US attacks on Venezuela: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर कार्रवाई को लेकर चीन और रूस
भड़क गए हैं। दोनों देशों ने कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। चीन ने इसे अमेरिका की ‘दादागिरी’ बताया, तो वहीं रूस ने मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करने को कहा है। साथ ही इसको लेकर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग का भी समर्थन किया।
शनिवार, 3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक की और राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ लिया गया। अमेरिका के इस ऑपरेशन को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस रात के वक्त अपने बेडरूम में सो रहे थे।
वेनेजुएला की संप्रुभता का गंभीर उल्लंघन- चीन
अमेरिका की इस कार्रवाई की चीनी विदेश मंत्रालय ने निंदा की। एक बयान में कहा गया कि चीन एक संप्रभु देश के खिलाफ अमेरिका द्वारा खुलेआम बल प्रयोग और उसके राष्ट्रपति के खिलाफ कार्रवाई से बहुत हैरान है और इसकी कड़ी निंदा करता है। US के ऐसे दबंगई वाले काम अंतरराष्ट्रीय कानून और वेनेजुएला की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन करते हैं, और लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। हम US से अंतरराष्ट्रीय कानून और UN चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का पालन करने, और दूसरे देशों की संप्रभुता और सुरक्षा का उल्लंघन बंद करने का आग्रह करते हैं।
हमले को सही ठहराने के बहाने बेबुनियाद- रूस
वहीं, रूस ने भी वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की कड़े शब्दों में आलोचना की। रूस के विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा, "अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ सशस्त्र हमला किया। यह बहुत चिंताजनक और निंदनीय है। ऐसे कामों को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल किए गए बहाने बेबुनियाद हैं। रूस वेनेजुएला के लोगों के साथ अपनी एकजुटता की पुष्टि करता है।"
Advertisement
बयान में आगे कहा गया, “हमें उन रिपोर्ट्स से बहुत चिंता है कि अमेरिका की आक्रामक कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को जबरदस्ती देश से बाहर ले जाया गया। यह संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। हम अमेरिकी नेतृत्व से जोरदार अपील करते हैं कि वे अपने रुख पर फिर से विचार करें और एक संप्रभु देश के कानूनी तौर पर चुने गए राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को रिहा करें।”
ट्रंप ने कहा- वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा
हमले के बाद शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वेनेजुएला पर दूसरा हमला करने के लिए तैयार है। पहला हमला इतना सफल रहा कि शायद हमें दूसरा हमला करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के तुरंत बाद अब अमेरिका वेनेजुएला को चलाएगा।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 4 January 2026 at 07:11 IST