'ईरान समझौते के दौरान समुद्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो', PM मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया मुद्दा

G-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने ट्रंप की मौजूदगी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने समुद्री मार्गों की आजादी और लाखों नाविकों की सुरक्षा पर जोर दिया। मोदी ने ईरान डील में सुरक्षा सुनिश्चित होने का भरोसा जताया। हाल ही में पश्चिम एशिया संघर्ष में तीन भारतीय नाविक की मौत हुई थी।

Prime Minister Narendra Modi raised issue of maritime security with Donald Trump
PM मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा | Image: ANI

Modi-Trump G7 Meeting: फ्रांस के एवियन में 52वें G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। यह मुलाकात 16 महीने से अधिक समय के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक थी। इसे भारत-अमेरिका संबंधों में मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।

जी7 शिखर सम्मेलन इस बार फ्रांस में आयोजित हो रहा है। भारत इस बार भागीदार देश के रूप में 13वीं बार शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार सातवीं बार इस शिखर सम्मेलन में भाग लिया हैं। सम्मेलन का मुख्य आउटरीच सेशन का विषय “Forging New Partnerships and Rebuilding International Solidarity” था। प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विशेष निमंत्रण पर इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय बैठक की। मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर बात हुई। PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। डोनाल्ड ट्रंप के साथ होर्मुज और व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के बाद हिंदी में अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए हम पिछले साल वाशिंगटन में मिले थे उसके बाद हमारे संबंधों में एक गति आई है नई ऊर्जा आई है और कई विषयों में हम बहुत मिलकर आगे चलकर रहे हैं।

Advertisement

होर्मुज और नाविकों पर हमले का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक में होर्मुज की नाकेबंदी और भारतीय नाविकों पर हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज का खुलना दुनिया के लिए जरूरी। भारतीय नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा-

“हमने हमेशा कहा है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जानी चाहिए। दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में समुद्री व्यापार क्षेत्र में लाखों भारतीय नाविक ड्यूटी पर हैं। मुझे विश्वास है कि उनके सुरक्षा को समान रूप से महत्वपूर्ण माना जाएगा, ईरान के साथ डील में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित और प्राथमिकता दी जाएगी।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक संघर्षों का स्थायी समाधान केवल संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही संभव है। भारत अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अस्थिरता बनी हुई है। हाल ही में ओमान की खाड़ी में एक समुद्री घटना में तीन भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। 

Advertisement

G 7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मोदी-ट्रंप की यह उच्च स्तरीय बैठक भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने, ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 'अभी फाइनल नहीं है, अगर मुझे पसंद नहीं आया तो फिर से बम गिराकर धुआं-धुआं कर देंगे', MoU पर साइन करने से पहले ट्रंप ने दी ईरान को खुली धमकी

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड