अपडेटेड 20 June 2024 at 16:59 IST
क्या शुरू हो गई तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी? रूस-उत्तर कोरिया समझौते के बीच साउथ कोरिया की एंट्री
Russia-North Korea Agreement: रूस-उत्तर कोरिया समझौते के बीच अब साउथ कोरिया की भी एंट्री हो गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Russia-North Korea Agreement: रूस-उत्तर कोरिया समझौते के बीच अब साउथ कोरिया की भी एंट्री हो गई है। साउथ कोरिया ने कह दिया है कि वह यूक्रेन को हथियार दिए जाने के मुद्दे पर पुनर्विचार करेगा।
किम ने रूस को फुल सपोर्ट का किया ऐलान
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने यूक्रेन में रूस के युद्ध के लिए पूर्ण समर्थन और एकजुटता का वादा किया है। इससे पहले पुतिन ने कहा था कि दोनों देश अमेरिका की वर्चस्ववादी और साम्राज्यवादी नीति से लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि मास्को द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध घनिष्ठ हो गए हैं। प्योंगयांग रूसी तकनीकी विशेषज्ञता के बदले में रूस को हथियार प्रदान कर रहा है।
पुतिन ने बुधवार को यूक्रेन पर अटूट समर्थन के लिए किम को धन्यवाद दिया और दोनों ने एक नई व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि की घोषणा की। हालांकि इसकी सामग्री का कोई विवरण जारी नहीं किया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में क्रेमलिन ने कहा कि यह समझौता 1961, 2000 और 2001 में हस्ताक्षरित पिछले द्विपक्षीय दस्तावेजों और घोषणाओं का स्थान लेगा।
रूस और उत्तर कोरिया पर हमला हुआ तो...
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बुधवार को प्योंगयांग में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत दोनों देशों में से किसी पर भी हमला होने की सूरत में वे एक-दूसरे की मदद करेंगे।
Advertisement
रूसी सरकारी मीडिया के अनुसार हस्ताक्षर समारोह के बाद पुतिन ने कहा कि किम के साथ बातचीत में सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काफी चर्चा हुई। पुतिन के हवाले से कहा गया है कि समझौते के तहत रूस उत्तर कोरिया के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग विकसित करने से पीछे नहीं हटेगा। दोनों देशों के बीच इस कवायद को आर्थिक तथा सैन्य सहयोग बढ़ाने तथा अमेरिका के खिलाफ संयुक्त मोर्चा तैयार करने के तौर पर देखा जा रहा है।
पुतिन की यह यात्रा हथियारों की उस व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हो रही है जिसके तहत उत्तर कोरिया यूक्रेन से युद्ध के लिए रूस को हथियार मुहैया करा रहा है और बदले में आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हासिल कर रहा है। रूस के सरकारी मीडिया ने कहा कि पुतिन और किम के बीच बैठक करीब दो घंटे तक जारी रही जबकि प्रारंभ में बैठक का वक्त एक घंटे निर्धारित किया गया था।
Advertisement
(PTI इनपुट के साथ)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 20 June 2024 at 16:36 IST