'भारत के लिए, क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है,समुद्री सुरक्षा से लेकर...', QUAD नेताओं के साथ बैठक में बोले PM मोदी
क्वाड नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत के लिए, क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है।मनीला और क्वाड के बीच एक पुराना और खास रिश्ता रहा है।"
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक मंच पर फिर साथ दिखाई दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्वाड के चारों सदस्य देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शामिल हुए। राष्ट्रपति ट्रंप ने मंच से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'टफ मैन' बताया तो अब पीएम मोदी ने QUAD को लेकर बड़ी बात कही है।
क्वाड नेताओं के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमारे लिए यह साल काफी शानदार रहा है। क्वाड की बहाली के बाद हमारा आपसी सहयोग लगातार बढ़ा है और हमारी दोस्ती भी पहले से कहीं ज्यादा गहरी हुई है। हम सभी आपस में दोस्त हैं और इस तरह काम करना काफी आसान हो जाता है।' वहीं,पीएम मोदी ने भी बताया कि क्वाड भारत का भरोसेमंद साझेदार है।
क्वाड भारत का भरोसेमंद साझेदार-ट्रंप
क्वाड नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत के लिए, क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है। समुद्री सुरक्षा से लेकर भरोसेमंद सप्लाई चेन तक, नई तकनीकों से लेकर आपदा प्रबंधन तक, हमारी यही कोशिश रही है कि क्वाड भरोसेमंद समाधान पेश करे।"
हमारी साझा प्रतिबद्धता जारी रहेगी-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में आगे कहा, "आप सभी से मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मनीला और क्वाड के बीच एक पुराना और खास रिश्ता रहा है। साल 2007 में, चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे। इसके 10 साल बाद, 2017 में, इसी शहर में हमने फिर से बातचीत शुरू की थी। आज, इस ऐतिहासिक शहर में एक बार फिर क्वाड की बैठक होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। पिछले साल जनवरी से लेकर अब तक, हमारे विदेश मंत्री 5 बार मिल चुके हैं। यह हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और हमारी साझेदारी के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
Advertisement
मोदी बहुत सख्त इंसान हैं-ट्रंप
इससे पहले पीएम मोदी की तारीफ में क्वाड के मंच से ट्रंप ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत सख्त इंसान हैं और साने ताकाइची (जापानी प्रधानमंत्री) तो शायद उनसे भी ज्यादा सख्त हैं। अल्बनीज (ऑस्ट्रेलियाई पीएम) और मैं ठीक हैं। इन लोगों और इन देशों के साथ शुरुआत से ही हमारे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। मैं इन तीनों के साथ लंबे समय से काम कर रहा हूं और ये सभी बेहद शानदार लोग हैं। ये मेरे दोस्त हैं, जिससे काम करने में काफी मदद मिलती है।