Modi इज़ एक टफ मैन...QUAD समिट से पहले मोदी-ट्रंप की 'महामुलाकात', US राष्‍ट्रपति ने की भारत के PM की तारीफ; तो क्या बढ़ेगी जिनपिंग की टेंशन?

फिलीपींस के मनीला में QUAD समिट से पहले पीएम मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप की महामुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ की।

Trump Calls PM Modi 'Tough Man' During Quad Leaders' Summit In Manila
US राष्‍ट्रपति ने की भारत के PM की तारीफ | Image: ANI

फिलीपींस के मनीला में QUAD समिट से पहले पीएम मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप की महामुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि मोदी का बहुत सख्‍त इंसान है। अंग्रेजी में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, PM Modi is a very tough Man . ट्रंप ने आगे कहा कि हमारी दोस्‍ती पहले से और गहरी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "पीएम मोदी बहुत सख्त इंसान हैं, और हो सकता है कि वे (जापानी पीएम सनाए ताकाइची) उनसे भी ज्यादा सख्त हों। हम भी ठीक हैं।" इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। शुरुआत से ही। मैं काफी लंबे समय से इन तीनों के साथ जुड़ा रहा हूं, और ये सभी बहुत शानदार लोग हैं।ये मेरे दोस्त हैं। इससे काफी मदद मिलती है।" 

ट्रंप ने क्या कहा

क्वाड के मंच से ट्रंप ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत सख्त इंसान हैं और साने ताकाइची (जापानी प्रधानमंत्री) तो शायद उनसे भी ज्यादा सख्त हैं। अल्बनीज (ऑस्ट्रेलियाई पीएम) और मैं ठीक हैं। इन लोगों और इन देशों के साथ शुरुआत से ही हमारे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। मैं इन तीनों के साथ लंबे समय से काम कर रहा हूं और ये सभी बेहद शानदार लोग हैं। ये मेरे दोस्त हैं, जिससे काम करने में काफी मदद मिलती है।

Advertisement

क्वाड नेताओं के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमारे लिए यह साल काफी शानदार रहा है। क्वाड की बहाली के बाद हमारा आपसी सहयोग लगातार बढ़ा है और हमारी दोस्ती भी पहले से कहीं ज्यादा गहरी हुई है। हम सभी आपस में दोस्त हैं और इस तरह काम करना काफी आसान हो जाता है। ये देश पूरी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं।'

ट्रंप ने कहा, 'हम दुनिया के सबसे सफल देशों में शामिल हैं और कई मायनों में दुनिया के सबसे ताकतवर देश भी हैं। हमारे चारों देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और बेहद समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार मजबूत स्तंभ हैं। हमारे बीच बेहद शानदार संबंध हैं और हम क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक कूटनीति से जुड़े मामलों पर आपस में मिलकर करीब से काम करते हैं।'

Advertisement

आपको बता दें कि यह मुलाकात कूटनीतिक रूप से इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि 19 नवंबर को ट्रंप चीन के शेनझेन शहर में APEC शिखर सम्मेलन के इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- 'शायद मैं जिंदा न लौटूं...' इमरान खान ने जेल से पाकिस्तानी जजों को लिखा ओपन लेटर, मौत के डर के बीच बेगम बुशरा की हालत का भी किया जिक्र

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड