अपडेटेड 18:47 IST, July 8th 2024
PM मोदी के रूस दौरे से भारतमय हुआ मॉस्को, स्वागत में रूसी कलाकारों ने हिंदी गाने से बांधा समां
पीएम मोदी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा होंगे। ये शिखर सम्मेलन 3 साल बाद आयोजित हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार (8 जुलाई) को रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (Moscow) पहुंचे हैं। पीएम मोदी का मॉस्को के हवाईअड्डे पर जोरदार स्वागत (PM Modi's Grand Welcome on Moscow Airport) किया गया। इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए रूस के कई दिग्गज नेता और सैन्य अधिकारी (Army Officers) वहां मौजूद रहे। मॉस्को में पीएम के स्वागत में सबसे खास बात रही वहां की स्थानीय कलाकारों (Local Russian Artist) ने भारतीय संगीत की धुनों और गानों पर बेहतरीन डांस के साथ पीएम मोदी का स्वागत (Russian Artist Welcomed PM Modi) किया।
पीएम मोदी के स्वागत (PM Modi Welcome) के लिए रूस की राजधानी मॉस्को में वहां के स्थानीय रसियन कलाकारों (Russian Artist) ने हिंदी गानों पर जोरदार डांस किया। इन कलाकारों ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पर फिल्माए गीत 'आयो रे मारो ढोलना...' पर फॉक डांस कर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने रूसी कलाकारो के प्रदर्शन को देखा और सराहा। प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
#WATCH | Russian artists in Moscow, Russia dance on Hindi songs to welcome PM Narendra Modi.
PM Modi is on a two-day official visit to Russia. He will hold the 22nd India-Russia Annual Summit with President Putin. pic.twitter.com/VAkTjTIBSb— ANI (@ANI) July 8, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा होंगे। ये शिखर सम्मेलन कोरोना महामारी के बाद से लगातार टलता रहा है। इस बार ये शिखर सम्मेलन तीन सालों बाद आयोजित हो रहा है। यूक्रेन से चल रहे रूस के संघर्ष के बीच रूसी दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोमवार (8 जुलाई) को कहा कि भारत शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहयोग देने वाली भूमिका निभाना चाहता है।
सुरक्षा, निवेश और व्यापार सहित कई मुद्दों पर चर्चा
पीएम मोदी और पुतिन मंगलवार को 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में मिलेंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के तरीके तलाशने पर विमर्श करेंगे। पीएम मोदी ने बयान में कहा, 'भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में और बढ़ी है, जिसमें ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों से लोगों का संपर्क आदि क्षेत्र शामिल हैं।'
रूस के दो दिवसीय दौरे के बाद ऑस्ट्रिया जाएंगे पीएम मोदी
बता दें कि रूस में पीएम मोदी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। रूस में अपने कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मोदी 9-10 जुलाई को ऑस्ट्रिया जाएंगे। अहम ये है कि प्रधानमंत्री मोदी का अपने तीसरे कार्यकाल के बाद ये दूसरा विदेश दौरा है। तीसरे टर्म में अपने पहले विदेश दौरे पर पीएम मोदी इटली गए थे।
पब्लिश्ड 18:32 IST, July 8th 2024