BIG BREAKING: धरती कांपी, समंदर हिल उठा.... फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का खतरा; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
फिलीपींस के मिंडानाओ में 8.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है, तटीय इलाकों में लोगों को तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने की सलाह दी गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Philippines Earthquake: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर फिलीपींस से सामने आ रही है, देश में 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप आया है, इतने शक्तिशाली भूकंप के बाद देश में सुनामी का खतरा देखते हुए, चेतावनी जारी कर दी गई है। फिलीपींस के मिंडानाओ में सोमवार सुबह-सुबह एक तेज भूकंप ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.2 बताई जा रही है। ये काफी बड़ा भूकंप बताया जा रहा है, ऐसे में सुनामी के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ के पास था। झटके इतने तेज थे कि आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। फिलीपींस की सरकार और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
सुनामी का खतरा
सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा है कि खतरनाक लहरें तटों को प्रभावित कर सकती हैं। एक मीटर से ज्यादा ऊंची सुनामी लहरें आ सकती हैं। इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों जैसे सारंगानी, दावाओ और आसपास के प्रांतों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन निकासी के काम में लगा हुआ है। संभावित नुकसान और अलर्ट
अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारी इलाके में संभावित क्षति का आकलन कर रहे हैं।
जियोफिजिक्स एजेंसियों ने दी चेतावनी
वहीं, जियोफिजिक्स एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में बाद के झटके (आफ्टरशॉक्स) भी आ सकते हैं। फिलीपींस रिंग ऑफ फायर इलाके में आता है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि आम है। पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में छोटे-मोटे झटके महसूस किए गए थे। फिलीपींस में काम कर रहे भारतीयों और घूमने गए भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखें।