BO Collection: वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' की शानदार रफ्तार, राम चरण की 'पेद्दी' का बड़ा धमाका, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Peddi vs HJTIHH Box Office Collection Report: वरुण धवन की फिल्म 'ये जवानी है तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। इसके साथ ही राम चरण की 'पेद्दी' की कमाई भी थमने का नाम नहीं ले रही है।

Peddi vs HJTIHH Box Office Collection Report
Peddi vs HJTIHH Box Office Collection Report | Image: instagram

Peddi vs HJTIHH Box Office Collection Report: इस समय बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का मुकाबला देखने को मिल रहा है। वरुण धवन की फिल्म 'ये जवानी है तो इश्क होना है' और राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' दोनों ही अपनी रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही हैं। इन फिल्मों ने न केवल अपनी कहानी और गानों से लोगों का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज कर रही हैं। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों की अब तक की कुल कमाई और प्रदर्शन की पूरी जानकारी के बारे में....

वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में वरुण धवन और डेविड धवन की जोड़ी ने 5 साल के ब्रेक के बाद वापसी की है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गाने चुनरी-चुनरी का रीमेक चर्चा का विषय बना हुआ है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 22.59 करोड़ रुपये हो गया है।

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी 4 जून 2026 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज की गई है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म के पेड प्रीव्यू ने 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग डे पर इसने 51 करोड़ रुपये का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन 26.29 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। फिल्म ने चौथे दिन 27.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल कलेक्शन अब 152.78 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कमाई का पूरा लेखा-जोखा

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। भाषा के अनुसार कलेक्शन पर नजर डालें तो तेलुगु में 139.78 करोड़ रुपये, हिंदी में 11.11 करोड़ रुपये, तमिल में 1.14 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 0.59 करोड़ रुपये और मलयालम में 0.16 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। यह फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा जॉनर में एक बड़ी सफलता साबित हो रही है। दर्शक राम चरण और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या के दिन इन 4 चीजों का दान दिलाएगा पितृ दोष से मुक्ति
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड