Somwati Amavasya 2026 Daan: 3 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 4 चीजों का दान दिलाएगा पितृ दोष से मुक्ति
Somwati Amavasya 2026 Daan: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व है। सोमवती अमावस्या बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि तीन साल के लंबे अंतराल के बाद यह दुर्लभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Somwati Amavasya 2026 Daan: हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है, लेकिन जब यह तिथि सोमवार के दिन पड़ती है, तो इसे 'सोमवती अमावस्या' के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या का दिन पितरों की शांति, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। साल 2026 में सोमवती अमावस्या एक अत्यंत दुर्लभ संयोग लेकर आ रही है। पूरे 3 साल के अंतराल के बाद यह विशेष संयोग बन रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन करें सफेद तिल का दान
शास्त्रों में तिल को भगवान विष्णु का अंश माना गया है। अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त काले या सफेद तिल का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। यह पितृ दोष के प्रभाव को कम करता है और परिवार में शांति बनाए रखता है।
सोमवती अमावस्या के दिन करें अन्न दान
सोमवती अमावस्या पर ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को कच्चा अन्न, विशेषकर जौ और चावल का दान करना बहुत पुण्यदायी होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पितृ तृप्त होते हैं और वे वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन करें गुड़ और घी का दान
दान में गुड़ और घी का बड़ा महत्व है। गुड़ और घी का दान करने से न केवल पितृ दोष दूर होता है, बल्कि यह घर में आने वाली आर्थिक तंगी और बाधाओं को भी समाप्त करता है। इसे किसी मंदिर में या किसी गरीब ब्राह्मण को दान देना चाहिए।
Advertisement
सोमवती अमावस्या के दिन करें कपड़े का दान
इस दुर्लभ संयोग पर किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करना चाहिए। विशेष रूप से यदि आप किसी निर्धन को धोती-कुर्ता या साड़ी दान करते हैं, तो इससे पितरों की प्रसन्नता प्राप्त होती है। यह दान पितृ लोक में पितरों को सम्मान और शांति प्रदान करता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।