डस्टबिन से कूड़ा फेंकने वाली थैलियां चुराने लगे लोग... ईरान युद्ध से कोरिया में क्यों मचा हड़कंप?
ईरान युद्ध से पनपे तेल संकट के बाद दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में अजीबोगरीब स्थिति देखी जा रही है। यहां के लोग डस्टबिन से कूड़ा फेंकने वाली थैलियां चुराते नजर आ रहे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

ईरान युद्ध से पनपे तेल संकट के बाद दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में अजीबोगरीब स्थिति देखी जा रही है। यहां के लोग डस्टबिन से कूड़ा फेंकने वाली थैलियां चुराते नजर आ रहे हैं।
हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि एक ही दिन में 27 लाख कचरा बैग की बिक्री हो रही है, जो नॉर्मल बिक्री से कहीं ज्यादा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने इस संकट की तरफ ध्यान दिलाया है।
क्या है मामला?
असल में, सियोल में नियम ये है कि वहां के लोग कूड़ा फेंकने के लिए स्पेशल सरकारी बैग का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। ये थैलियां नाफ्था से बनती हैं, जिसे पेट्रोलियम से तैयार किया जाता है।
ईरान में इस वक्त युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से दुनियाभर के लोगों में तेल संकट को लेकर डर फैला हुआ है। ऐसे में लोगों का मानना है कि अगर युद्ध बड़े लेवल तक बढ़ गया तो ये सरकारी बैग मार्केट से गायब हो जाएंगे। इस कारण लोग इस बैग को अपने पास रखने के लिए चोरी तक करने लगे हैं।
Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सियोल के यांगचोन-गु इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कूड़ेदान वाले एरिया में घुसती है। वो किसी और का फेंका हुआ कचरा बैग उठाकर उसमें से कूड़े को फेंकती है और उस बैग को अपने पास रख लेती है।
आपको बता दें कि ईरान युद्ध की वजह से तेल सप्लाई को लेकर पूरी दुनिया में पैनिक है, जिसके कारण पेट्रोल पंप पर भी लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।