इंग्लैंड में पटरी से उतरी तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन, कई लोग घायल, 150 यात्री कर रहे थे सफर, हवा में उछला लैपटॉप, बैग और...-VIDEO

गुरुवार को दक्षिणी इंग्लैंड में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन के तीन डिब्बे अचानक बेपटरी हो गए। हादसे में कई यात्री घायल हो गए ,कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Passenger Train Derails and 11 People Injured After Carriages Overturn in Southern England
इंग्लैंड में पटरी से उतरी तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन | Image: AP

इंग्लैंड से एक बड़े ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार को दक्षिणी इंग्लैंड में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। तेज रफ्तार ट्रेन के तीन डिब्बे अचानक बेपटरी हो गए। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  ट्रेन में करीब 150 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया।

हादसा लंदन से करीब 72 किलोमीटर दक्षिण में स्थित ईस्ट ससेक्स के ल्यूज इलाके के पास हुआ। ट्रेन लंदन विक्टोरिया से ईस्टबोर्न जा रही थी। डिब्बे पलटने से पहले यात्रियों को धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।'सदर्न रेल' की ट्रेन में करीब 150 लोग सवार थे। हादसे के बाद कई यात्री डिब्बों के अंदर फंस गए। उन्हें निकालने के लिए पुलिस, दमकल और एंबुलेंस की टीमें बड़े पैमाने पर मौके पर पहुंचीं।

लंदन विक्टोरिया से ईस्टबोर्न जा रही थी ट्रेन

यह ट्रेन लेवेस (Lewes) नाम के टूरिस्ट टाउन के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन में सवार यात्री रॉब ब्रैडली ने बताया कि जैसे ही ट्रेन की स्पीड बढ़ी, वह डगमगाने लगी। जिस डिब्बे में वह अपनी 6 साल की बेटी के साथ बैठे थे, वह ऊपर की ओर उछला और तुरंत ब्रेक लग गए। वहीं, एक और यात्री ब्रैडली ने बताया, "सब कुछ आगे की तरफ फेंका गया - मेरा लैपटॉप, मेरे एयरपॉड्स, यात्रियों के बैग, सबकुछ।"

पटरी से उतरकर खेत में गिरा तीन डिब्बे

पटरी से उतरने के बाद ट्रेन के डिब्बे खेतों में जा गिरे। ऊपर से लिए गए फुटेज में फायरफाइटर और पैरामेडिक्स ट्रेन के पास खेत में यात्रियों का इलाज करते दिखे, जबकि कई एम्बुलेंस और तीन हेलीकॉप्टर भी वहां मौजूद थे। करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के सहायक मुख्य कांस्टेबल इयान ड्रमंड-स्मिथ ने बताया कि घटना को बड़ी आपात स्थिति घोषित किया गया है और व्यापक बचाव अभियान चलाया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह भूकंप से भारत में कांंपी धरती, इस राज्य में महसूस हुए झटके

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड