BREAKING: सुबह-सुबह भूकंप से भारत में कांंपी धरती, इस राज्य में महसूस हुए झटके; जानें कितनी रही तीव्रता

शुक्रवार,14 अगस्त को सुबह-सुबह भारत में एक बार फिर धरती डोली। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake In Nashik
इस राज्य में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, कितनी रही तीव्रता | Image: Social Media

Maharashtra Earthquake: सुबह-सुबह भारत में एक बार फिर धरती कांप उठी। शुक्रवार, 14 अगस्त को अहले सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। राहत की बात रही कि भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह 5:32 बजे महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। यहां एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नासिक में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस होने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी कुछ दिन पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते शनिवार देर रात और रविवार तड़के भी नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अब नाशिक में फिर भूकंप के झटके महसूस होने लोगों में भय का माहौल है। शुक्रवार तड़के सुरगाणा तालुका में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए।

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

भूकंप के बाद प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर स्थिति पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। बता दें, भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. 7.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है।

Advertisement

भूकंप आने पर ऐसे खुद को रखें सुरक्षित

भूकंप आने पर सबसे पहले घबराना नहीं है। सरकार की आपदा टीम NDMA की तीन शब्दों की सीख को ध्यान में रखना है- झुको, ढको, पकड़ो। यानी झुको यानी नीचे बैठ जाएं या लेट जाएं। ढको यानी सिर और गर्दन को हाथों से ढक लें या फिर अगर पास में कोई मजबूत मेज हो तो उसके नीचे घुस जाएं। पकड़े यानी उस मेज को मजबूती से पकड़ लें ताकि वह हिलते-हिलते कहीं दूर न चली जाए।

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी LoP नहीं, फेल स्टैंडअप कॉमेडियन हैं...'- बांसुरी स्वराज
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड