अपडेटेड 25 November 2025 at 11:35 IST
रात 12 बजे फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बरसाए बम, आम लोगों को बनाया निशाना, एयरस्ट्राइक में 10 की मौत, तालिबान ने क्या कहा?
Pakistan airstrike on Afghanistan: पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। देर रात 12 बजे पाक ने बम बरसाए, जिसमें 9 बच्चों और एक महिला समेत कुल 10 लोगों की मौत हो गई। इस हमले पर तालिबान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Afghanistan-Pakistan news: पाकिस्तान ने एक बार फिर आधी रात अफगानिस्तान पर भीषण हमला किया है। खोस्त प्रांत में सोमवार (24 नवंबर) देर रात करीब 12 बजे पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की। उसकी ओर से किए गए इन हमलों में 10 अफगानी नागरिकों की मौत हो गई है, जिसमें 9 बच्चे और एक महिला शामिल रहीं। तालिबान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया और कहा कि पाकिस्तान ने एक आम नागरिक के परिवार को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच कुछ दिन पहले तुर्की में सीजफायर समझौते के लिए कई राउंड की बैठक हुई थी, लेकिन ये बैठक नाकाम रही थी। हालांकि इसका कोई परिणाम नहीं निकला।
9 बच्चे और एक महिला की मौत
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए पाकिस्तान के इस हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया, "कल रात करीब 12 बजे पाकिस्तानी हमलावर सेनाओं ने खोस्त प्रांत के गरबाज जिले के मुगलगाय इलाके में एक स्थानीय निवासी, विलायत खान बेटे काजी मीर के घर पर बमबारी की। इस हमले के कारण 9 बच्चे (5 लड़के और 4 लड़कियां) और एक महिला की मौत हो गई और उनका घर तबाह हो गया।"
उन्होंने बताया कि कुनार और पक्तिका में भी हवाई हमले हुए, जहां चार नागरिक घायल हो गए।
Advertisement
पेशावर में हुए धमाकों का लिया बदला?
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर ये बमबारी रात के अंधेरे में की। देर रात 12 बजे जब लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी एयरस्ट्राइक की गई। ये हमला ऐसे समय पर हुआ, जब इससे पहले पाकिस्तान दो भीषण धमाकों से दहल गया था। सोमवार को पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (FC) के मुख्यालय पर हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि पेशावर मुख्य बाजार में स्थित FC चौक पर 2 धमाके हुए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने 3 हमलावरों को ढेर कर दिया है। वहीं, एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा दिया। वहीं पाकिस्तानी सेना के 3 जवान भी मारे गए। ऐसे में पाकिस्तान का ये हमला इसी अटैक के बदले के तौर पर देखा जा रहा है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अक्टूबर महीने से तनाव बना हुआ है। जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद तालिबान के लड़ाकों ने भी पाकिस्तान की सीमा पर कम से कम 9 जगहों पर भीषण हमले किए और इसमें पाकिस्तानी सेना के 50 से ज्यादा सैनिकों मारे गए।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 25 November 2025 at 11:35 IST