Flydubai Incident: सऊदी अरब ने ओमानी को-पायलट को किया UAE के हवाले, भारतीय पायलट स्मित पर किया था जानलेवा हमला; आतंकी एंगल की भी जांच शुरू
फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय पायलट पर हमला के आरोपी ओमानी को-पायलट को सऊदी अरब ने UAE के हवाले कर दिया है। मामले की आतंकी एंगल से भी जांच शुरू हो गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

फ्लाईदुबई की तेल अवीव जा रही विमान में भारतीय पायलट पर हमला के आरोपी ओमानी को-पायलट को सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हवाले कर दिया है। जांच एजेंसियां अब इस घटना की गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह जानबूझकर विमान को क्रैश कराने की कोशिश थी। इसके पीछे किसी आतंकी संगठन का तो हाथ नहीं है? सऊदी गृह मंत्रालय मामले की पड़ताल कर रही है।
अमीराती सरकार ने आधिकारिक बयान में कहा है कि उसकी जांच टीम इस हमले की पूरी जांच कर रही है। टीम यह भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या इस घटना का किसी आतंकवादी उद्देश्य से कोई संबंध था। घटना फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़ी है, जो दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान ओमानी को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मिट मच्छर पर चाकू से हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी।
ओमानी पायलट ने स्मित पर किया था जानलेवा हमला
घायल होने के बावजूद भारतीय कैप्टन ने बहादुरी दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों ने तुरंत घुसकर को-पायलट को काबू में कर लिया। इस कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई। भारतीय कैप्टन स्मिट मच्छर का फिलहाल इलाज चल रही है। हमले वो बुरी तरह घायल हो गए हैं। गुरुवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अबू धाबी गया।
स्मित के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए भारत की मंदिरों में पूजा
भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने UAE के अस्पताल में स्मित से मुलाकात की, जहां उन्होंने बताया कि उनकी सेहत अच्छी है और वो ठीक हो रहे हैं। स्मित का परिवार भी अब उनके साथ है। धीरे-धीरे वो रिकवर हो रहे हैं। पीएम मोदी के अपील के बाद पूरे देश में उनके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए कामना की जा रही है। मंदिरों में विशेष पूजा पाठ किया जा रहा है।
Advertisement
स्मित को मिलेगा 'विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड'
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को भारत ही नहीं दुनिया सलाम कर रहा है। गुजरात सरकार ने कैप्टन स्मित की वीरता को सलाम करते हुए उनके सम्मान में राज्य सरकार की ओर से विशिष्ट गरिमा पुरस्कार देने का ऐलान किया है। उनकी बहादुरी और इंसानियत के इस काम को सम्मान देने के लिए, गुजरात सरकार उन्हें 'विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड' देगी। पीएम मोदी ने फोन पर स्मित के माता-पिता से बातचीत की।
हमलावर को कट्टरपंथी इस्लाम की शिक्षा दी गई थी- नेतन्याहू
इस पूरे घटनाक्रम पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि "हमलावर, यानी कैप्टन पर हमला करने वाले को-पायलट से अब पूछताछ की जा रही है। अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक उसे कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा की शिक्षा दी गई थी।" उन्होंने आगे बताया कि आगे बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि को-पायलट आत्महत्या करना चाहता था और प्लेन को क्रैश करने की कोशिश कर रहा था।'
Advertisement
आतंकी एंगल से भी जांच शुरू
गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि न्यायिक अधिकारियों ने दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हवा में हुई घटना की व्यापक जांच शुरू कर दी है। MoFA के आधिकारिक बयान के अनुसार, UAE के अटॉर्नी-जनरल काउंसलर डॉ. हमद अल शम्सी ने इस गड़बड़ी के सटीक कारणों और मकसद की जांच के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की एक विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया है।