जांबाज स्मित मच्छार को एयरलिफ्ट कर लाया अबू धाबी, 'कॉकपिट कांड' की होगी कानूनी जांच... फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद अब तक क्या-क्या हुआ?
Flydubai Cockpit Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' (FZ1073) फ्लाइट में बुधवार को भारतीय पायलट स्मित मछार पर उनके ही को-पायलट ने हमला कर दिया था। घायल होने के बाद भी उन्होंने करीब 180 यात्रियों की जान बचाई। गुरुवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अबू धाबी गया। हमले के बाद अब तक क्या-क्या हुआ?
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

Flydubai Cockpit Attack: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। हर तरफ बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 में हुई घटना पर बाते हो रही है। कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 180 यात्रियों की जान बचाई।
वहीं, गुरुवार को घायल स्मित मच्छार को एडवांस्ड मेडिकल केयर के लिए एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया है। इस बीच UAE सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि स्मित पर हमले की कानूनी जांच होगी।
हमलावर को-पायलट को लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दवा किया कि हमलावर पायलट को कट्टरपंथी इस्लाम की शिक्षा दी गई थी। इस बीच भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने UAE के अस्पताल में स्मित से मुलाकात की, जहां उन्होंने बताया कि उनकी सेहत अच्छी है और वो ठीक हो रहे हैं।
कैप्टन स्मित तेजी से ठीक हो रहे हैं-UAE में भारत के राजदूत
इस बीच पायलट की हेल्थ अपडेट UAE में इंडियन एम्बेसी ने दी। एम्बेसी ने एक्स पर लिखा 'कैप्टन स्मित मच्छार और उनके परिवार से हॉस्पिटल में मुलाकात की। कैप्टन मच्छार की सेहत अच्छी है और वे ठीक हो रहे हैं। एम्बेसी उनकी लगातार मेडिकल देखभाल और सेहत सुनिश्चित करने के लिए लोकल अधिकारियों के साथ लगातार कोऑर्डिनेशन में है।" वहीं, राजदूत दीपक मित्तल ने X पर लिखा, "कैप्टन स्मित से मिलकर बहुत अच्छा लगा। UAE सरकार को उनके सपोर्ट और मेडिकल केयर के लिए धन्यवाद।"
Advertisement
स्मित को एयरलिफ्ट कर लाया गया अबू धाबी
इससे पहले दुबई-तेल अवीव फ़्लाइट में को-पायलट द्वारा हवा में चाकू मारे जाने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बुधवार को एडवांस्ड मेडिकल केयर के लिए एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया है। अबू धाबी में आने के बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
'कॉकपिट कांड' की होगी कानूनी जांच-UAE सरकार
फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि न्यायिक अधिकारियों ने दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हवा में हुई घटना की व्यापक जांच शुरू कर दी है। MoFA के आधिकारिक बयान के अनुसार, UAE के अटॉर्नी-जनरल काउंसलर डॉ. हमद अल शम्सी ने इस गड़बड़ी के सटीक कारणों और मकसद की जांच के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की एक विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया है।
Advertisement
हमलावर पायलट को दी गई थी इस्लामिक कट्टरपंथ की शिक्षा- PM नेतन्याहू
इस पूरे घटनाक्रम पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि "हमलावर, यानी कैप्टन पर हमला करने वाले को-पायलट से अब पूछताछ की जा रही है। अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक उसे कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा की शिक्षा दी गई थी।" उन्होंने आगे बताया कि आगे बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि को-पायलट आत्महत्या करना चाहता था और प्लेन को क्रैश करने की कोशिश कर रहा था।'
आगे उन्होंने कहा कि '"उसके हाथ बांधने के लिए ईयरफोन की तारों का इस्तेमाल करना पड़ा और फिर प्लास्टिक कफ का इस्तेमाल किया गया। वह ज़मीन पर पड़ा था और क्रू से कह रहा था 'मुझे मार डालो, मुझे मार डालो'। तो, यह साफ है कि वह आत्महत्या करना चाहता था और प्लेन को नीचे गिराने वाला था।"
स्मित को 'विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड'-गुजरात सरकार
गुजरात सरकार ने कैप्टन स्मित की वीरता को सलाम करते हुए उनके सम्मान में राज्य सरकार की ओर से विशिष्ट गरिमा पुरस्कार देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा '"कैप्टन स्मित मच्छर की हिम्मत को आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है। गुजरात के इस बहादुर बेटे ने अपनी बहादुरी से गुजरात और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उनकी बहादुरी और इंसानियत के इस अनोखे काम को सम्मान देने के लिए, गुजरात सरकार उन्हें 'विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड' देगी। पूरा गुजरात उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।"