अपडेटेड 27 June 2025 at 23:25 IST
Oldest Rocks: तो ये हैं पृथ्वी पर सबसे पुरानी चट्टानें? उम्र जानकार वैज्ञानिक भी हैरानी से भर गए
वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने उत्तरी क्यूबेक में एक चट्टान संरचना से पृथ्वी पर सबसे पुरानी चट्टानों में से कुछ को निकाला है। ये चट्टानें धरती पर जीवन की शुरुआत के बारे में नई जानकारी दे सकती हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Oldest Rocks On Earth : विज्ञान ने भले ही बहुत तरक्की करली हो और वैज्ञानिक मंगल-चंद्रमा तक पहुंच गए हैं, लेकिन इस धरती पर अभी ऐसे ढेरों राज है, जो अनसुलझे हैं। ऐसे ढेरों सवाल हैं, जिनका विज्ञान और वैज्ञानिकों के पास कोई सवाल नहीं। हर नई खोज के बाद एक नया सवाल पैदा होता है। इसी बीच वैज्ञानिकों ने कनाडा में एक बहुत पुरानी चट्टान संरचना को खोज निकाला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये पृथ्वी पर सबसे पुरानी चट्टान हो सकती हैं।
उत्तरी कनाडा में हडसन खाड़ी के पूर्वी तट पर स्थित नुव्वुगिट्टुक ग्रीनस्टोन बेल्ट (Nuvvuagittuq Greenstone Belt) को प्राचीन चट्टानों के लिए जाना जाता है। कनाडा के पूर्व-मध्य में स्थित प्रांत क्यूबेक (Quebec) में हडसन बे (Hudson Bay) के पूर्वी तट पर धारीदार ग्रे पत्थर के मैदान हैं, लेकिन शोधकर्ता इस बात पर असहमत हैं कि वे वास्तव में कितने पुराने हैं।
4.3 अरब साल पुरानी चट्टान
दो दशक पहले किए गए शोध से पता चला था कि ये चट्टानें 4.3 अरब साल पुरानी हो सकती हैं, जो उन्हें पृथ्वी के इतिहास के सबसे पुरानी चट्टानों होने का गौरव देती है, लेकिन एक अलग डेटिंग पद्धति का उपयोग करने वाले वैज्ञानिकों ने इस खोज का विरोध किया है। कुछ वैज्ञानिक तर्क देते हैं कि बहुत पहले के प्रदूषक चट्टानों (Pollutant rocks) की उम्र को प्रभावित कर रहे थे और वे वास्तव में 4.3 अरब नहीं, बल्कि 3.8 अरब साल पुरानी थीं।
पृथ्वी पर सबसे पुरानी चट्टान
नई स्टडी में रिसर्चर ने बेल्ट से चट्टान के एक अलग हिस्से का सैम्पल लिया और पिछली दो डेटिंग तकनीकों का उपयोग करके इसकी उम्र का अनुमान लगाया। यह मापते हुए कि समय के साथ एक रेडियोधर्मी तत्व दूसरे में कैसे विघटित होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ये चट्टानें करीब 4.16 बिलियन साल पुरानी थीं। अलग-अलग तरीकों से किए गए शोध में बिल्कुल एक जैसी उम्र का पता चला। ये नया शोध गुरुवार को साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ।
Advertisement
कब हुआ पृथ्वी का निर्माण?
माना जाता है कि हमारी पृथ्वी का निर्माण करीब 4.5 अरब साल पहले धूल और गैस के एक ढहते बादल से हुआ था, जो सौर मंडल के अस्तित्व में आने के तुरंत बाद हुआ था। आदिकालीन चट्टानें (Primordial rocks) अक्सर पृथ्वी की गतिशील टेक्टोनिक प्लेटों द्वारा पिघल जाती हैं, जिससे वे आज सतह पर अत्यंत दुर्लभ हो गई हैं। वैज्ञानिकों ने कनाडा में एक दूसरी संरचना से 4 अरब साल पुरानी चट्टानों को खोजा है, जिसे अकास्टा गनीस कॉम्प्लेक्स कहा जाता है।
पृथ्वी के शुरुआती इतिहास की चट्टानों का अध्ययन करने से यह पता चल सकता है कि ग्रह कैसा दिखता होगा, कैसे इसके उबलते मैग्मा महासागरों ने टेक्टोनिक प्लेटों को रास्ता दिया और यहां तक कि जीवन की शुरुआत कैसे हुई। अमेरीका की आयोवा यूनिवर्सिटी के ज्वालामुखीय चट्टानों और लावा का अध्ययन करने वाले मार्क रीगन कहते है कि “उस समय पृथ्वी पर क्या चल रहा था, इसका एक नमूना होना वास्तव में मूल्यवान है।”
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 June 2025 at 23:25 IST