अपडेटेड 29 July 2025 at 07:46 IST
'आई मिस यू मम्मी, मां को माफ कर दो...', बेटी की भावुक अपील के बाद यमन में नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, फांसी की सजा रद्द
Nimisha Priya Case: यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद्द कर दी गई है। जल्द उसके स्वदेश वापसी का भी दावा किया जा रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 5 min read

Nimisha Priya: यमन में हत्या के एक मामले में सजा का सामना कर रही भारतीय नागरिक और केरल की नर्स निमिषा प्रिया को लेकर बड़ी खबर आई है। भारत के ग्रैंड मुफ्ती ने दावा किया है कि निमिषा की फांसी की सजा रद्द कर दी गई है और जल्द उसकी स्वदेश वापसी होगी। निमिषा प्रिया की 13 साल की बेटी मिशेल अपनी मां की रिहाई के लिए अधिकारियों से अपील करने यमन पहुंची थी। हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस फैसले पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया को जीवनदान मिला है। उनकी मौत की सजा रद्द हो गई है। दावा यह भी किया जा रहा है कि बहुत जल्द उनकी घर वापसी होगी। निमिषा अपने बिजनेस पार्टनर की हत्या के केस में फांसी की सजा का सामना कर रही थीं। मगर उनके लिए अब राहत भरी खबर आई है। भारतीय ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबुबकर मुस्लैयार के दफ्तर ने कन्फर्म किया है कि निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द कर दी गई है।
भारत के ग्रैंड मुफ्ती ने फांसी की सजा रद्द होने का किया दावा
भारतीय ग्रैंड मुफ्ती अबुबकर मुस्लैयार के दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया, निमिषा प्रिया की मृत्युदंड की सजा, जिसे पहले निलंबित कर दिया गया था, रद्द कर दी गई है। सना में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में मृत्युदंड की सजा को पूरी तरह से रद्द करने का निर्णय लिया गया, जिसे पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, यमन और भारत सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
निमिषा प्रिया की बेटी मिशेल ने की थी भावुक अपील
इससे पहले निमिषा प्रिया की 13 साल की बेटी मिशेल अपने पिता और एक शांति दूत के साथ यमन पहुंची थी। वो अधिकारियों से अपनी मां की रिहाई के लिए गुहार लगाई। बेटी की भावुक अपील का वीडियो भी सामने आया है। मलयालम और अंग्रेजी दोनों में अपील करते हुए मिशेल ने कहा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मम्मी। कृप्या मेरी मां को घर वापस लाने में मदद करें, मैं उनसे मिलना चाहती हूं। आई मिस यू मम्मी' l
Advertisement
पति ने भी यमन सरकार से लगाई थी गुहार
निमिषा के पति टॉमी थॉमस ने भी पत्नी को जीवनदान देने की अपील की थी, उन्होंने कहा, मेरी पत्नी निमिषा को बचा लें और होमटाउन तक पहुंचने में उसकी मदद करें। बता दें कि निमिषा प्रिया यमन की जेल में करीब 10 सालों से बंद हैं। बेटी ने एक दशक से भी ज्यादा समय से अपनी मां को देखा तक नहीं है, उसकी भावुक अपील यमन सरकार को फैसले पर सोचने के लिए जरूर मजबूर कर रही थी।
निमिषा ने क्यों किया था बिजनेस पार्टनर की हत्या ?
निमिषा पर यमन में अपने बिजनेस पार्टनर की हत्या का आरोप है। इसी मामले में उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। वहीं, निमिषा का परिवार लगातार फांसी पर रोक लगाने की मांग कर रहा था। 2008 में ही निमिषा यमन गई थीं, और वहां वह एक अस्पताल में काम करने लगीं। कुछ सालों तक काम करने के बाद उन्होंने यमन में ही अपना एक क्लिनिक खोल लिया था। खुद का क्लिनिक खोलने के दौरान निमिषा साल 2014 में तलाल अब्दो महदी के संपर्क में आई थीं। दरअसल, यमन में नियम है कि अगर आपको कोई बिजनेस स्टार्ट करना है, तो यहां के किसी लोकल शख्स का बिजनेस पार्टनर होना जरूरी होता है। वहीं दोनों संपर्क में आ गए और बिजनेस पार्टनर बन गए। हालांकि, कुछ ही समय बाद दोनों में खटपट होने लगा।
Advertisement
बेहोशी का इंजेक्शन बनी मौत की वजह
निमिषा और महदी के बीच विवाद इस हद तक बढ़ गया कि निमिषा ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करा दी। 2016 में यमन पुलिस ने महदी को गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि, बाद में उसे रिहा भी कर दिया गया। रिहाई के बाद उसने निमिषा को धमकी देना शुरू कर दिया। निमिषा ने बताया था कि महदी ने उसका पासपोर्ट रख लिया था। निमिषा के परिवार का आरोप है कि महदी ने उसे बार-बार शारीरिक यातना, ड्रग्स के जरिए हमले और पासपोर्ट जब्त करके यमन से भागने से रोका। ऐसे में उससे पासपोर्ट लेने के लिए निमिषा एक दिन महदी के पास गई और उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। संभवतः दवा का ओवरडोज होने की वजह से महदी की मौत हो गई। इस घटना के बाद निमिषा ने यमन से भागने की भी कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 29 July 2025 at 07:39 IST