अपडेटेड 17 February 2026 at 16:36 IST
Tarique Rahman: बांग्लादेश में नए युग का आगाज, तारिक रहमान बने प्रधानमंत्री, 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ; देखें LIST
Bangladesh PM Oath Ceremony : तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। देश को 36 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री मिला है। शपथ ग्रहण समारोह संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Tarique Rahman Oath Ceremony : बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) लीडर तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के रूप में शपथ लेने के लिए करीब पचास लोगों को बुलाया गया था। बांग्लादेश को 36 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री मिला है।
तारिक रहमान के नेतृत्व वाली इस सरकार में कुल 25 पूर्ण मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल होंगे। इन 49 लोगों को शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा शपथ दिलाई गई। 17 साल के देश निकाला के बाद लौटे रहमान के नेतृत्व में BNP ने 12 फरवरी को हुए नेशनल इलेक्शन में जबरदस्त जीत हासिल की है।
तारिक रहमान का मंत्रिमंडल
देश राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान को पद की शपथ दिलाई। मंत्रियों की सूची में बीएनपी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर
- सलाहुद्दीन अहमद
- अमीर खसरो महमूद चौधरी
- इकबाल हसन महमूद टुकू
- मेजर (सेवानिवृत्त) हाफिज उद्दीन अहमद
- डॉ. एजेडएम जाहिद हुसैन
- डॉ. खलीलुर रहमान
- अब्दुल अवाल मिंटू
- मोफज्जल हुसैन कैकोबाद
- मिजानुर रहमान मिनू
- निताई रॉय चौधरी
- खंदकर अब्दुल मुक्तादिर
- आरिफुल हक चौधरी
- जाहिर उद्दीन स्वपन
- अमीन उर राशिद
- अफरोजा खानम रिता
- शाहिद उद्दीन चौधरी एनी
- असदुल हबीब दुलु
- मो. असदुज्जमान
- जकारिया ताहेर
- दीपेन देवान
- एहसानुल हक मिलन
- सरदार मो. साकावत हुसैन
- फकीर महबूब आनम
- शेख रोबिउल आलम
राज्य मंत्री
- एम राशिदुज्जमान मिल्लात
- अनिंद्या इस्लाम अमित
- मो. शरिफुल आलम
- शमा ओबैद इस्लाम
- सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू
- बैरिस्टर कैसर कमाल
- फरहाद हुसैन आजाद
- अमीनुल हक
- मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन
- हबीबुर राशिद
- राजिब अहसान
- अब्दुल बारी
- मीर शाहे आलम
- जोनायद साकी
- इशराक हुसैन
- फरजाना शर्मिन
- शेख फरिदुल इस्लाम
- मो. नूरुल हक नूर
- यासेर खान चौधरी
- एम इकबाल हुसैन
- एम ए मुहित
- अहमद सोहेल मंजूर
- बॉबी हज्जाज
- अली नवाज महमूद खयाम
BNP गठबंधन ने जीतीं 212 सीटें
बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी और उसके सहयोगियों ने 350 सदस्यीय संसद में 212 सीटें जीतीं, जबकि देश की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी, जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन ने 77 सीटें जीतकर विपक्ष का स्थान हासिल किया। बांग्लादेश में मतदाता सीधे तौर पर संसद के 300 सदस्यों का चुनाव करते हैं, जबकि 50 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 16:02 IST