'बांग्लादेश में सात दिन बिताए, अब बाबरी मस्जिद बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए...', सुवेंदु अधिकारी ने हुमायूं कबीर पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने TMC के बर्खास्त विधायक हुमायूं कबीर को पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'बाबर के नाम पर मस्जिद की नींव रखने से पहले हुमायूं कबीर बांग्लादेश में सात दिन बिताए थे। इसकी जांच होनी चाहिए'।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 suvendu adhikaaree ne humaayoon kabeer par lagae gambheer aarop 50 Suvendu Adhikari made serious allegations against Humayun Kabir
सुवेंदु अधिकारी ने हुमायूं कबीर पर लगाए गंभीर आरोप | Image: ANI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मजिस्द बनाने का ऐलान करके सुर्खियों में आए TMC के बर्खास्त विधायक हुमायूं कबीर को लेकर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि मस्जिद बनाने का ऐलान करने के बाद हुमायूं ने बांग्लादेश में सात दिन बिताए थे, ऐसे में इस बात की जांच होनी चाहिए कि इस मस्जिद के नाम पर उन्हें बांग्लादेश से कितने पैसे मिले हैं।

पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनाव से पहले 'बाबरी मस्जिद' विवाद फिर गरमाया हुआ है। जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के अध्यक्ष और निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबर के नाम मस्जिद निर्माण करने की बात कही है। अब इस मस्जिद निर्माण के लिए आने वाले फंड को लेकर नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

हुमायूं कबीर ने बांग्लादेश में सात दिन बिताए-सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बाबर के नाम पर मस्जिद की नींव रखने और नई पार्टी बनाने से पहले उन्होंने(हुमायूं कबीर) बांग्लादेश में सात दिन बिताए। इस बात की जांच होनी चाहिए कि वे कहां-कहां गए। उन्हें मस्जिद बनाने के लिए जो करोड़ों रुपये मिले उसमें से बांग्लादेश से कितने आए और किसने पैसे दिए, इसकी जांच होनी चाहिए। स्टेट बैंक को लिस्ट बतानी चाहिए।"

CM ममता बनर्जी को लेकर क्या बोले  सुवेंदु अधिकारी?

वहीं, CM ममता बनर्जी को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कहा "ममता बनर्जी BSF को बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दे रही हैं। इसके पीछे क्या मकसद है, यह सबको पता है। यह सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने और अल्पसंख्यक वोट बैंक मजबूत करने की साजिश लगती है।"

Advertisement

हुमायूं कबीर का मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान

बता दें कि हुमायूं कबीर ने दिसंबर 2025 में मुर्शिदाबाद के रेजीनगर/बेलडांगा क्षेत्र में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद की आधारशिला रखी थी, जिससे राजनीतिक बवाल मचा। TMC ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने जनता उन्नयन पार्टी बनाई और 2026 विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर लड़ने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: Delhi Accident: पुलिस पर्ची काटती रही, खुद ही मृत घोषित कर दिया...

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड