अपडेटेड 21 July 2024 at 20:46 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसद में विश्वास मत हासिल किया

Nepal: नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने रविवार को संसद में आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया।

who is KP Sharma Oli set to become new Prime Minister of Nepal
KP Sharma Oli | Image: AP

Nepal: नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने रविवार को संसद में आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया। लगभग एक सप्ताह पहले ही उन्होंने देश में एक और गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए पद की शपथ ली थी।

सरकार बनाने के लिए नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में कम से कम 138 सदस्यों का समर्थन होना आवश्यक है।

ओली को 188 मत मिले। उन्हें जरूरी समर्थन से 50 मत अधिक मिले।

वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता ओली (72) ने चौथी बार सोमवार को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। ओली ने मंत्रिमंडल के 21 अन्य सदस्यों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

Advertisement

नेपाल के संविधान के अनुसार, ओली के लिये नियुक्ति के 30 दिन के भीतर संसद से विश्वास मत हासिल करना आवश्यक था।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः World Heritage Committee: 'हमें अपनी विरासतों के जरिये दिलों को जोड़ना है', बोले PM मोदी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 21 July 2024 at 20:46 IST