अपडेटेड 28 March 2025 at 23:30 IST
Bangkok, Myanmar Earthquake: म्यांमार-बैंकॉक भूकंप में भीषण तबाही की कहानी आई सामने; 150 से ज्यादा लोगों की मौत, 730 घायल
भूकंप से म्यांमार में कई इमारतें, पुल और ऐतिहासिक इमारतें ढह गई। वहीं, बड़ी संख्या में लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Bangkok-Myanmar Earthquake News: थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप ने राजधानी बैंकॉक में भारी तबाही मचाई है। पड़ोसी देश म्यांमामेंर भी इस भूकंप से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। चंद सेकेंड के अंदर बड़ी-बड़ी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई, सड़के धंस गई... चारों ओर तबाही ही तबाही। भूकंप में बड़ी संख्या में मौतों की आशंका जताई गई है। विनाशकारी भूकंप ने म्यामांर में कम से कम 144 लोगों की जान चली गई।
भूकंप का केंद्र म्यामांर था और गहराई 10 किलोमीटर। तीव्रता 7.7 थी। गहराई कम और तीव्रता अधिक होने की वजह से भूकंप के झटकों से बांग्लादेश से लेकर भारत तक हिल गए। मेघालय भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे।
म्यांमार में 144 लोगों की मौत की पुष्टि
इस शक्तिशाली भूकंप ने म्यांमार और बैंकॉक में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख ने शुक्रवार (28 मार्च) शाम को टेलीविजन पर दिए भाषण में बताया कि इस भूकंप से कम से कम 144 लोग मारे गए और 730 अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा, “मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।”
भूकंप से म्यांमार में कई इमारतें, पुल और ऐतिहासिक इमारतें ढह गई। वहीं, बड़ी संख्या में लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। इसके बाद म्यांमार की सत्तारूढ़ सैन्य सरकार (जुंटा) ने 6 राज्यों में इमरजेंसी लागू कर दी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सहायता की भी मांग की है।
Advertisement
बैंकॉक में भी मची भारी तबाही
म्यांमार के साथ ही थाईलैंड में भी भूकंप से भारी तबाही मची है। बैंकॉक में निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत ढहने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकिऔर दर्जनों श्रमिकों को बचाया भी गया। बताया जा रहा है कि अब भी करीब 117 लोग फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में ऐसे ही जगह-जगह भयावह मंजर देखने को मिल रहे हैं। थाईलैंड में एक अलग जगह एक व्यक्ति की मौत हुई है।
कई और देशों में भी महसूस हुए झटके
भूकंप इतना तेज था कि बैंकॉक और म्यांमार के अलावा इसके झटके आसपास के देशों में भी महसूस किए गए हैं। बांग्लादेश भी तेज तीव्रता के भूकंप से दहल उठा। जहां उसकी तीव्रता 7.3 मापी गई है। इतना ही नहीं भूकंप का असर भारत पर भी पड़ा। मेघायल में 4 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा चीन के भी कुछ इलाकों में झटके महसूस किए गए।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 March 2025 at 23:10 IST