बांग्लादेश की बागडोर संभालते ही मोहम्मद यूनुस ने कह दी ये बड़ी बात, शेख हसीना के शासन पर उठाए सवाल?
Bangladesh: बांग्लादेश की बागडोर संभालते ही मोहम्मद यूनुस ने बड़ा बयान दिया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Bangladesh: बांग्लादेश की बागडोर संभालते ही मोहम्मद यूनुस ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने सीधे-सीधे तो शेख हसीना के खिलाफ कुछ नहीं बोला, लेकिन इशारों-इशारों में ही शेख हसीना के शासन पर सवाल उठा दिए।
आपको बता दें कि मोहम्मद यूनुस ने आज ही बांग्लादेश के PM पद की शपथ ली है। उन्होंने अपने बयान में युवाओं और नए बांग्लादेश की बात की।
क्या बोले यूनुस?
मोहम्मद यूनुस ने कहा- 'क्रांति के साधनों का उपयोग करके बांग्लादेश अपनी जीत की नई सुबह पैदा करेगा। इसी विजन को सामने रखते हुए हमें आगे बढ़ते रहना है। मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं और उन युवाओं की प्रशंसा करना चाहता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया है। उन्होंने इस देश की रक्षा की है और इसे पुनर्जन्म दिया है और हम चाहते हैं कि यह नया बांग्लादेश तेजी से आगे बढ़े। हमें इस आजादी की रक्षा करनी है। न सिर्फ इसकी रक्षा करनी है, हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह हर घर तक पहुंचे। नहीं तो आजादी का कोई मतलब नहीं रहेगा। पूरा बांग्लादेश एक बड़ा परिवार है और हम सभी संदेह और मतभेदों को दूर करके एक साथ प्रगति करना चाहते हैं।'
PM मोदी ने दी बधाई
PM मोदी ने भी मोहम्मद यूनुस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को उनकी नई जिम्मेदारियां संभालने पर मेरी शुभकामनाएं। हम हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति में शीघ्र वापसी की उम्मीद करते हैं। भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए हमारे दोनों लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।